नई दिल्ली, LPG Aadhaar EKYC Update | देशभर में एलपीजी गैस यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव किया गया है. आपको भी निश्चित रूप से इसकी जानकारी होगी. अगर आपको अभी तक भी एलपीजी सिलेंडर बुक करवाने को लेकर आधार बायोमैट्रिक ई केवाईसी अनिवार्य की गई है इस बारे में जानकारी नहीं है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए है. आज हम आपको इसी नए नियम के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.
LPG सिलेंडर का लाभ ले रहे ग्राहकों के लिए खबर
सरकार की तरफ से जारी कई किए गए नए नियम के तहत अब घरेलू एलपीजी यूजर्स के लिए बायोमेट्रिक आधार वेरिफिकेशन को अनिवार्य कर दिया गया है. यह नियम सभी गैस कनेक्शन पर लागू होगा, अगर ग्राहक ई- केवाईसी नहीं करवाएगा, तो वह सिलेंडर की बुकिंग भी नहीं कर पाएगा. इस मामले पर सरकार और तेल कंपनियों का कहना है कि यह कदम उठाने का मुख्य उद्देश्य फर्जी कनेक्शन और गलत तरीके से बुकिंग सेवाओं का लाभ उठा रहे ग्राहकों पर रोक लगाना है.
अब लगेगी फर्जी तरीके से सिलेंडर लेने पर रोक
लंबे समय से शिकायतें आ रही थी कि कई जगह एक ही व्यक्ति के नाम पर कई गैस कनेक्शन चल रहे है या फिर गलत तरीके से सिलेंडर की बुकिंग करवाई जा रही है. अब ईकेवाईसी अनिवार्य करने के बाद इन सभी मामलों पर रोक लग जाएगी. आधार ई केवाईसी करवाना बेहद ही आसान प्रक्रिया है. इसके लिए आपको अपने नजदीकी गैस एजेंसी या फिर डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाना है. आपको वहां आधार नंबर देना है और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन पूरा करना है.
कुछ मामलों में यह प्रक्रिया ऑनलाइन तरीके से या फिर स्मार्टफोन के जरिए भी आसानी से पूरी हो जाएगी. एक बार ई केवाईसी पूरा कर लेते हैं, तो आपको बार- बार इस प्रक्रिया को पूरा नहीं करवाना है.
इस प्रकार पूरा कर सकते हैं ई केवाईसी का प्रोसेस
अगर आप घर बैठे ईकेवाईसी की प्रक्रिया को पूरा करना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले आपको इंडियन गैस की ऑफिशल वेबसाइट या फिर मोबाइल से ऐप को लॉगिन कर लेना है. इसके बाद, नेक्स्ट स्टेप में आपको अपडेट केवाईसी या आधार लिंकिंग के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है. अब आपको अपना आधार नंबर इंटर करना है, ओटीपी के जरिए वेरीफाई कर लेना है. इसके बाद ई- केवाईसी की प्रक्रिया काफी आसानी से पूरा हो जाएगी. कुछ मामलों में आपके नजदीकी डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर फिंगरप्रिंट वेरिफिकेशन भी करवाना पड़ सकता है.
इसी प्रकार आप अन्य गैस एजेंटीयों की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर भी काफी आसानी से आधार ईकेवाईसी कर सकते हैं. सरकार की तरफ से लिए गए इस बड़े फैसले का मुख्य उद्देश्य गलत तरीके से LPG सेवाओं का लाभ उठा रहे लोगों पर रोक लगाना है जिससे कि जरूरतमंद लोगों को ही योजना का लाभ मिल सके.
