पौधारोपण के साथ बनाई गई फतेहाबाद जिले की 24वीं वर्षगांठ

फतेहाबाद की 24 वीं वर्षगांठ पर गांव शहरों नगरों स्कूलों में किया गया पौधारोपण। वहीं जननायक जनता पार्टी के पार्टी के पदाधिकारियों ने भी पौधारोपण किया विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण करके 24 वीं वर्षगांठ बनाई गई. वहीं दूसरी ओर गोरखपुर हरियाणा में भी पौधा रोपण किया गया. विद्युत परियोजना में चल रहे कार्यों का अधिकारियों ने निरीक्षण किया तो टोहाना के विधायक देवेंद्र सिंह बबली ने भी शुभकामनाएं दी।

पौधारोपण के साथ बनाई गई फतेहाबाद जिले की 24वीं वर्षगांठ

उन्होंने कहा इन वर्षों में हासिल उपलब्धियों को अर्जित करने में योगदान देने वाले सभी क्षेत्र वासियों के परिश्रम को नमन करता हूं. साथ ही आशा करता हूं एसे ही जिला के उत्थान विकास हेतु प्रयासरत रहेंगे. स्कूलों में भी पौधरोपण किया गया डायमंड इंटरनेशनल स्कूल नेहला द्वारा फतेहाबाद के स्थापना दिवस पर पौधागिरी अभियान के तहत पौधारोपण तथा पौधा वितरण समारोह का आयोजन किया. साथ ही दसवीं में उत्तीर्ण हुए छात्रों को सम्मानित किया गया.

Avatar of Haryana E Khabar
Haryana E Khabar
View all posts