फाइनेंस डेस्क | अगर आप भी केंद्रीय कर्मचारी है और 8वां वेतन आयोग से जुड़ी हुई खबर का इंतजार कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. आठवे वेतन आयोग से जुड़ी हुई एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है. आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं. एक रिपोर्ट से पता चला है कि आठवां वेतन आयोग 1 जनवरी 2028 से लागू होगा और देश के इतिहास में सबसे बड़े वित्तीय असर वाला यह फैसला साबित होने वाला है.
8वें वेतन आयोग से जुड़ी बड़ी खबर
खबरें सामने आ रही है कि नए वेतन एवं पेंशन संशोधन का कुल बोझ 4 लाख करोड़ से बढ़कर 5 तिमाहियों के एरियर समेत 9 लाख करोड़ तक जा सकता है. केंद्र और राज्य दोनों को ही बहुत बड़ी फिसक्ल चुनौती का भी सामना करना पड़ सकता है. सिर्फ सालाना वेतन और पेंशन की वजह से ही 4 से 5 लाख करोड़ की अतिरिक्त लागत आ जाएगी, मार्च 2028 तक के 5 क्वार्टर के एरियर लगभग 4 लाख करोड रुपए तक पहुंच सकते हैं जो एक बार में दिया जाने वाला सबसे बड़ा भुगतान हो सकता है.
इतने कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगा लाभ
इसी बीच सरकार की तरफ से साफ कर दिया गया है कि 8वे वेतन आयोग का डीए- अलाउंस- पेंशन आदि सभी को कवर करने वाला है. राज्यसभा में वित्त राज्य मंत्री की तरफ से इसकी पुष्टि भी की गई है और संशोधन भी आयोग की जिम्मेदारी में ही शामिल है.
कुल मिलाकर 50 लाख कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनरों को राहत मिलने वाली है, परंतु इससे देश की अर्थव्यवस्था के लिए मुश्किल संतुलन का समय होगा. 2027 में आयोग के रिपोर्ट और 2028 में क्रियान्वन के साथ यह फैसला सरकार के वित्तीय प्रबंधन की असली परीक्षा बनकर सामने आने वाला है.
