फाइनेंस डेस्क | भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से 5 दिसंबर 2025 को अपनी एमपीसी की बैठक में रेपो रेट में 25 बेसिक प्वाइंट की कटौती करने का बड़ा फैसला लिया गया था. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मौजूदा समय में रेपो रेट 5.25% पर आ गई है, यह इस साल की चौथी कटौती है, जिससे कल 1.25 फ़ीसदी की रेपो रेट में कमी हो चुकी है. रेपो रेट में कमी के बाद अब कुछ बड़े बैंकों की तरफ से अपने ग्राहकों को भी बड़ा तोहफा दिया गया है. आज हम आपको उन्हीं के बारे में जानकारी देने वाले है.
बैंकों ने कम की ब्याज दरें
अगर आप भी हाल फिलहाल में बैंक से लोन लेने की सोच रहे है, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी राहत भरी साबित होने वाली है. भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती करने की घोषणा का असर अब साफ बाजार पर दिखाई दे रहा है. आरबीआई की तरफ से रेपो रेट में कमी करने के बाद कई बड़े बैंकों की तरफ से अब ब्याज दरों में कमी करने का फैसला लिया गया है.
ईएमआई का बोझ
पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ़ बड़ोदा समेत कई बैंकों ने अपनी लोन की दरों को काफी सस्ता किया है, इसका लाभ लगभग सभी आम नागरिकों को मिलने वाला है. अब आप पर ईएमआई का बोझ कम होगा. पीएनबी के बारे में बातचीत की जाए तो बैंक की तरफ से अपनी रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट को 8.35% से घटाकर 8.10% कर दिया गया है. नई दरों में 10 बेसिस पॉइंट का बेसिक सर्विस प्राइस शामिल है.
हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बैंक की तरफ से मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट और बेस रेट में अभी कोई बदलाव नहीं किया गया है. नई ब्याज दरें 6 दिसंबर, 2025 से लागू हो गई हैं.
