PF खाताधारकों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात, अकाउंट में आएंगे 50 हजार से अधिक रुपये

फाइनेंस डेस्क | EPFO के गलियारों में जो चर्चाएं इन दिनों सामने आ रही है. उसके अनुसार, केंद्र सरकार (Central Govt) की तरफ से अबकी बार कर्मचारियों को ब्याज दरों के मामले में बड़ा तोहफा दिया जा सकता है. आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं. फाइनेंशियल ईयर 2025- 26 के लिए ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना दिखाई दे रही है, जिसका सीधा- सीधा फायदा आपकी जमा राशि पर मिलने वाले ब्याज के रूप में आपको मिलेगा.

PF EPF Rupees Modi

जल्द मिलेगी बड़ी सौगात

मौजूदा समय में पीएफ अकाउंट होल्डर के मन में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि उन्हें इस साल अपने पीएफ बैलेंस पर कितना इंटरेस्ट मिलेगा. खबरें सामने आ रही है कि सरकार अबकी बार ब्याज दरों को 8.75% तक बढ़ा सकती है. अभी तक आधिकारिक रूप से इस बारे में कोई भी बड़ा ऐलान नहीं किया गया है. खबरें सामने आ रही है कि जनवरी महीने के लास्ट तक इस पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है. पीएफ अकाउंट का लाभ ले रहे कर्मचारियों के लिए आज की यह खबर काफी खास होने वाली है.

पीएफ अकाउंट का बैलेंस

ब्याज दरों में संभावित बढ़ोतरी का प्रभाव सीधे तौर पर पीएफ बैलेंस पर भी दिखाई देने वाला है. अगर हम आंकड़ों को समझे तो जिस कर्मचारी के पीएफ खाते में करीब 6 लाख रुपए जमा है उन्हें 8.75% की दर से लगभग 50000 से 52000 तक का इंटरेस्ट मिलने वाला है. अगर किसी के खाते में 5 लाख रुपये जमा है, तो उन्हें ब्याज के रूप में 42000 तक मिल सकते हैं. आप SMS के जरिए भी आसानी से अपने पीएफ अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7738299899 पर मैसेज टाइप करना है. इसके बाद, आपको आसानी से अपने पीएफ अकाउंट के बैलेंस की जानकारी मिल जाएगी.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.