मारुति सुजुकी की इस नई SUV ने 3 महीने में बनाए शानदार रिकॉर्ड, कीमत साढ़े 10 लाख से शुरू

ऑटोमोबाइल डेस्क | अगर आप भी हाल फिलहाल में नई गाड़ी लेने की प्लानिंग कर रहे है, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. मारुति सुजुकी की नई नवेली विक्टोरियस कॉन्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में काफी तेजी से आगे बढ़ रही है. भले ही अभी इस गाड़ी को लांच हुए महज 3 महीना का ही समय हुआ है, लेकिन इसकी 30000 से ज्यादा यूनिट सेल हो चुकी है. आज की इस खबर में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

Maruti Victorious Compact SUV

बेहतरीन फीचर्स

कंपनी की तरफ से विक्टोरिस को ग्रैंड विटारा के प्लेटफार्म पर ही तैयार किया गया था. अब इसने उसे गाड़ी को भी पीछे छोड़ दिया है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह नई SUV अपने सेगमेंट में अन्य गाड़ियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ रही है. इसने किआ, हुंडई वेन्यू, महिंद्र SUV, महिंद्र बोलोरो, महिंद्र थार आदि गाड़ियों को भी पीछे छोड़ दिया है. इसकी एक्स शोरूम कीमत भी 10.5 लाख रुपए से शुरू हो जाती है.

इसमें मिलने वाले फीचर्स के बारे में बातचीत की जाए, तो आपको 1.5 लीटर 4 सिलेंडर माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलता है. दूसरा इंजन 116 bhp पावर वाला 1.5 लीटर 3 सिलेंडर स्ट्रांग हाइब्रिड सेटअप, तीसरा 89hp पावर वाला 1.5- लीटर पेट्रोल- CNG ऑप्शन शामिल है.

तेजी से बढ़ रही डिमांड

गियरबॉक्स ऑप्शन में पेट्रोल इंजन के लिए 5- स्पीड मैनुअल और 6- स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटो, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड के लिए e- CVT और CNG वैरिएंट के लिए 5- स्पीड मैनुअल शामिल हैं. विक्टोरिस में ऑल- व्हील ड्राइव का ऑप्शन मिलेगा. इस एसयूवी में 18 इंच के एलॉय व्हील, ब्लैक कलर के पिलर, सिल्वर रूफ रेल और ज्यादा चौकोर बॉडी क्लेडिंग मिलने वाली है. अगर आप भी बजट में किसी बेहतरीन गाड़ी की तलाश में थे, तो आप इसे परचेस कर सकते हैं. इन दिनों इस गाड़ी की डिमांड काफी बढी हुई है और लोगों को यह काफी पसंद भी आ रही है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.