महिंद्रा ने दिया सैनिकों को बड़ा तोहफा, CSD कार्ड के जरिए मिलेगी यह टॉप एसयूवी

ऑटोमोबाइल डेस्क | नई गाड़ी लेने वाले ग्राहकों के लिए आज की यह खबर काफी खास होने वाली है. स्कॉर्पियो बीते कुछ सालों में लगातार महिंद्रा की बेस्ट सेलिंग SUV रही है. अब कंपनी की तरफ से स्कॉर्पियो के ग्राहकों के लिए एक गुड न्यूज शेयर की गई है. महिंद्रा स्कार्पियो अब शोरूम के अलावा कैंटीन कार्ड के जरिए भी उपलब्ध करवा दी गई है. इसका मतलब यह हुआ कि देश के जवानों और पूर्व सैन्य कर्मियों के लिए यह गाड़ी लाखों रुपए सस्ती उपलब्ध होगी. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

mahindra scorpio n suv car

CSD कार्ड के जरिए भी मिलेगी यह SUV

अगर आप स्कॉर्पियो को कैंटीन कार्ड के जरिए परचेज करते हैं तो आपको 2.5 लाख से ज्यादा के डिस्काउंट का लाभ सीधा- सीधा मिलने वाला है. कैंटीन कार्ड से गाड़ी खरीदने पर आपको 28% की बजाय मात्र 14% जीएसटी का ही भुगतान करना पड़ता है.

इससे ही आपको लाखों रुपए की बचत काफी आसानी से हो जाती है, महिंद्र स्कॉर्पियो की बात की जाए तो इसका सिर्फ एक वेरिएंट ही अभी CSD में उपलब्ध है. इस वेरिएंट को अगर आप परचेज करते हैं तो आप काफी आसानी से 2 लाख 68 हाजर की बचत कर सकते हैं. कंपनी की तरफ से देश के जवानों को बड़ा तोहफा दिया गया है.

मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स

महिंद्रा की स्कॉर्पियो में मिलने वाले फीचर्स के बारे में बातचीत की जाए तो महिंद्रा स्कार्पियो क्लासिक में 2.2 लीटर mhawk डीजल इंजन मिलता है जो 130 बीएचपी पावर और 300NM टॉर्क जनरेट करता है. साथ ही, सिक्स स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ इसे जोड़ा गया है. सेफ्टी फीचर्स में डुअल एयर बैग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. महिंद्रा की स्कॉर्पियो हमेशा से ही यूजर्स को काफी पसंद आती रही है. इस गाड़ी में आपको एक से बढ़कर एक बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं, इसकी हाई सिटिंग पोजिशन और स्पेसियस केबिन इसे फैमिली फ्रेंडली SUV बनती है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.