महिंद्रा की अपकमिंग मिनी स्कॉर्पियो N जल्द होगी लांच, देख लें पहले झलक; मिलेंगे यह एडवांस फीचर्स

ऑटोमोबाइल डेस्क | अगर आप भी हाल फिलहाल में नई गाड़ी लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए है. बीते कुछ सालों से महिंद्रा की कामयाबी का ऐसा दौर शुरू हुआ है जिसने कई बड़ी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है. अब कंपनी की तरफ से एक और नई गाड़ी को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है.

Mahindra Vision S

आज की इस खबर में हम आपको कंपनी की एक अपकमिंग मिनी स्कॉर्पियो N के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिसको लेकर इन दिनों कई खबरें सामने आ रही है. हालांकि अभी तक कंपनी की तरफ से ऑफीशियली इस बारे में कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई गई है.

जल्द लॉन्च होंगी महिंद्रा की नई SUV

महिंद्रा की नई स्कॉर्पियो N की कई फोटो भी इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. 15 अगस्त को इस गाड़ी को दुनिया के सामने पेश किया जा सकता है. विजन S उन 4 नए प्रोडक्ट में से एक है जिन्हें महिंद्रा अगले कुछ सालों में लॉन्च करने वाली है. उम्मीद लगाई जा रही है कि इस कंपैक्ट और सब कंपैक्ट के रूप में पेश किया जा सकता है.

अगर आप भी अगले साल नई गाड़ी लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो महिंद्रा की यह अपकमिंग कर आपके लिए बेस्ट चॉइस साबित हो सकती है. फोटोज में आपको पॉप आउट दरवाजे के हैंडल, 5-स्पोक एलॉय व्हील, ऊंची छत के अलावा अजीब तरह से बूट दरवाजे पर लगा एक अतिरिक्त पहिया भी दिखाई दे रहा है.

मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स

इसमें मिलने वाले फीचर्स के बारे में बातचीत की जाए, तो इसका लुक काफी आकर्षक होने वाला है. हाल के टीचर से कंफर्म हुई सबसे बड़ी खासियतों में से एक 540 डिग्री कैमरा सिस्टम माना जा रहा है. इसके साथ ही आपको इसमें नया ADAS विजुलाइजेशन लेयर भी मिलने वाला है, जो एक्टिव ड्राइवर असिस्टेंट फंक्शन को रियल टाइम में ग्राफिकली दिखता है.

महिंद्रा ने पीछे बैठने वाले पैसेंजर के लिए भी इस गाड़ी में थिएटर मोड़ दिया है. इसके अलावा भी आपको एक से बढ़कर एक बेहतरीन फीचर्स मिलने वाले हैं, परंतु अभी आपको इस गाड़ी के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा. जल्द ही कंपनी इसके और फीचर से भी पर्दा उठाने वाली है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.