ऑटो डेस्क | अगर आप भी हाल फिलहाल में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. सुजुकी मोटरसाइकिल की तरफ से अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. हम सुजुकी E- Access के बारे में बातचीत कर रहे है. इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी गई है, इस स्कूटर को खास कर रोजाना की जरूरत को ध्यान में रखकर ही तैयार किया गया है. इसमें कंपनी की भरोसेमंद इंजीनियरिंग, टीकाऊपन और आसान ओनरशिप मिलती है. आज हम आपको इसी से जुड़े हुए सभी अपडेट्स के बारे में डिटेल जानकारी उपलब्ध करवाने वाले है.
सुजुकी ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर
सुजुकी के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिलने वाले फीचर्स के बारे में बातचीत की जाए तो इसका डिजाइन काफी हद तक इसके पेट्रोल वर्जन जैसा होने वाला है. इसमें डुएल टोन दिया गया है जो मैटेलिक मेट स्टेलर ब्लू, मैटेलिक मैट फाईब्रोएन ग्रे है. कंपनी की तरफ से इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में लिथियम आयरन फास्टफेट बैटरी उपलब्ध करवाई गई है जो निकील, मैंगनीज कोबाल्ट बैटरी की तुलना में चार गुना ज्यादा बैटरी लाइफ देने में सक्षम होने वाली है. कंपनी की तरफ से दावा किया गया है कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार चार्ज होने में 95 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रंगे देने में सक्षम है जो इसे और भी खास बना रहा है. यह महज 122 किलो का होने वाला है.
मिलेंगे यह बेहतरीन फीचर्स
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 4.1KW की मोटर दी गई है जो 15 NM का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है. सुजुकी के पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको ED लाइटिंग, टू टोन एलॉय व्हील्स और मेंटेनेंस फ्री बेल्ट दी गई है. कंपनी की तरफ से इस इलेक्ट्रिक स्कूटी में सेफ्टी का भी विशेष ध्यान दिया गया है अर्थात इसे पानी में डूबने, ज्यादा और कम तापमान, झटकों, वाइब्रेशन और बैटरी सेफ्टी जैसे सख्त टेस्ट से गुजारा है. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1 लाख 88 हजार से शुरू होती है.
कंपनी की तरफ से इस स्कूटर पर कई सालों की वारंटी भी उपलब्ध करवाई जा रही है. कंपनी की तरफ से 7 साल या 80 हजार किमी तक की एक्सटेंडेड वारंटी भी बिना अतिरिक्त लागत उपलब्ध करवाई जा रही है. साथ ही, 3 साल बाद 60 प्रतिशत तक का बाय- बैक एश्योरेंस भी दिया जा रहा है.
