ओल्ड गुरुग्राम को मिलेगा मेट्रो सफर का नया अनुभव, रेलवे स्टेशन और द्वारका एक्सप्रेसवे से मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी

गुरुग्राम | ओल्ड गुरुग्राम शहर को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. यहां सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी के रूप में लोगों को सफर के लिए तेज गति का विकल्प उपलब्ध कराने की दिशा में मेट्रो का विस्तार किया जा रहा हैं जिसके बाद आने वाले कुछ सालों में गुरुग्राम शहर की एक नई तस्वीर उभर कर सामने आएगी.

Gurugram Metro 2

ओल्ड गुरुग्राम शहर में 3 एलिवेटेड कॉरिडोर की योजना के बाद अब गुरुग्राम मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (GMDA) ने रेलवे स्टेशन तक मेट्रो सेवा उपलब्ध कराने की तैयारियां शुरू कर दी है. इसके साथ ही रेलवे स्टेशन को द्वारका एक्सप्रेस-वे से जोड़ने का भी खाका तैयार किया जाएगा.

गुरुग्रंथ में मेट्रो से जुड़ेगा रेलवे स्टेशन

ओल्ड गुरुग्राम शहर को मेट्रो रूट से जोड़ने की योजना पर फिलहाल काम शुरू हो चुका है और अब इससे नए सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी को जोड़ने की संभावनाएं तलाशी जा रही है. हर दिन ट्रैफिक जाम, रेलवे स्टेशन तक बदहाल कनेक्टिविटी और द्वारका एक्सप्रेस-वे तक पहुंच की मुश्किलों को अब मेट्रो के जरिए दूर करने की योजना बनाई गई है. ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो रूट से रेलवे स्टेशन और द्वारका एक्सप्रेसवे को जोड़ने की संभावनाओं पर अब विस्तृत अध्ययन कराया जाएगा.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

GMDA द्वारा इस प्रोजेक्ट के लिए फिजिबिलिटी स्टडी करवाई जाएगी और इसके तहत टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से एक सलाहकार की नियुक्ति की जाएगी जो तकनीकी व्यवहार्यता के साथ-साथ यात्री सुविधाओं और लागत का भी आंकलन करेगा. इस अध्ययन में देखा जाएगा कि मेट्रो रूट को किस तरह रेलवे स्टेशन से जोड़ा जा सकता है और द्वारका एक्सप्रेसवे से इसका सबसे बेहतर इंटरचेंज किस जगह पर बनाया जा सकता है.

यात्रियों को मिले बेहतर सुविधाएं

अध्ययन का एक बड़ा फोकस पैदल यात्रियों की सुविधा पर रहेगा. कौनसी जगहों पर फुट ओवरब्रिज, एस्केलेटर और लिफ्ट की जरूरत होगी ताकि बुजुर्ग, दिव्यांग और महिला यात्रियों को परेशानी उठाने से बचाया जा सके इन सभी प्वाइंट्स को अध्ययन में शामिल किया जाएगा. भीड़भाड़ वाले इलाकों में आवाजाही को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए अलग- अलग ऑप्शन तलाश किए जाएंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.