CNG से चलने वाली Bajaj Freedom 125 बनी लोगों की पहली पसंद, जानें इंजन और फीचर्स की डिटेल

नई दिल्ली | अगर आप भी हाल फिलहाल में नई CNG बाइक लेने जा रहे हैं तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. आज के महंगाई के दौर में बाइक खरीदना भी लोगों के लिए काफी मुश्किल होता जा रहा है. आज हम आपको कम खर्चे में बढ़िया माइलेज वाली बाइक के बारे में जानकारी देने वाले हैं, यह सीएनजी से चलती है. हम बजाज फ्रीडम 125 के बारे में बातचीत कर रहे हैं, आज हम आपको इसके फीचर्स के बारे में भी डिटेल जानकारी देने वाले हैं.

Bajaj Freedom 125

मिलेंगे यह बेहतरीन फीचर्स

बजाज फ्रीडम 125 में मिलने वाले फीचर्स के बारे में बातचीत की जाए, तो आपको यह बाइक सीएनजी मॉडल में मिलने वाली है. यह बाइक 1. 36 रुपये में 1 KM तक चलने वाली है. इस बाइक में आपको एक से बढ़कर एक बेहतरीन फीचर्स मिलने वाले हैं. हैंडल पर दिए गए बटन से पेट्रोल से सीएनजी मोड में आप इसे काफी आसानी से चेंज कर सकते हैं. पेट्रोल खत्म होने पर तुरंत ही आप इसे ऑटोमेटिक सीएनजी मोड में शिफ्ट करके राइड जारी रख सकते है. इस बाइक में कुल 2 Kg तक CNG आ सकती है.

मिलेगा 125 CC का इंजन

एक बार अगर आप टंकी को फुल करवा लेते हैं, तो आप आराम से 213 किलोमीटर तक बाइक चला सकते हैं. इससे रोजाना ऑफिस जाने वालों या लंबी दूरी वालों को लाभ मिलने वाला है. बजाज की इस बाइक में आपको 125 सीसी का इंजन मिलने वाला है जो 9.4 BHP की पावर और 9.7 NM का टॉर्क जनरेट करने में भी सक्षम है.

अगर आप भी कम बजट में एक किफायती बाइक की तलाश कर रहे हैं, तो बजाज की यह नई बाइक आपको निश्चित रूप से पसंद आने वाली है. हल्की चढ़ाई वाली जगह पर भी यह बाइक काफी बढ़िया तरीके से चलती है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.