1 अप्रैल से लागू हो सकता है नया ITR, शामिल होंगे यह बड़े बदलाव

नई दिल्ली | कल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तरफ से साल 2026 का बजट पेश किया गया है. इस दौरान जानकारी दी गई कि नया टैक्स बिल (ITR) 1 अप्रैल 2026 से लागू होने जा रहा है. इस टैक्स बिल में कई प्रकार के बड़े बदलाव किए गए हैं, जिसकी सभी टैक्स पेयर्स को नॉलेज होनी चाहिए. जब आप अगले वित्त वर्ष आइटीआर फॉर्म फिल करने जाएंगे, तो आपको एकदम बिल्कुल नए तरह का फॉर्म मिलने वाला है. आज हम आपको बताएंगे कि अबकी बार फॉर्म में क्या- क्या बदलाव किए गए हैं.

Income

1 अप्रैल से लागू होगा नया टैक्स बिल

अभी तक आइटीआर फॉर्म के बारे में सरकार की तरफ से ऑफीशियली कोई भी सीधी जानकारी शेयर नहीं की गई है, परंतु एक्सपर्ट की तरफ से दावा किया जा रहा है कि नए कानून के जरिए आइटीआर फॉर्म को आसान बनाने पर फोकस किया गया है. सरकार इस दिशा में भी कार्य कर रही है कि रिटर्न भरने की प्रक्रिया इतनी आसान और पारदर्शी होनी चाहिए, जिससे कोई भी टैक्स पेयर इसे खुद ही फिल कर सके.

होंगे यह जरूरी बदलाव

सरकार की तरफ से नए आइटीआर फॉर्म को भी नोटिफाई किया जाएगा. माना जा रहा है कि इस बदलाव के तहत सरकार ज्यादा फोकस टैक्स रिज्यूम को डिफॉल्ट करने के रूप में करने वाली है. नए जो नियम लागू किए जाएंगे, उनका पालन करना भी पहले की तुलना में काफी आसान होने वाला है. खासकर वेतन भोगी कर्मचारियों के लिए टैक्स भरना पहले की तुलना में काफी आसान हो जाएगा.

जानकारी देते हुए बताया गया कि नई आइटीआर फॉर्म में निल डिडक्शन सर्टिफिकेट भी मिलेगा जिससे ऑनलाइन प्रक्रिया पहले से काफी सरल हो जाएगी. अब टैक्स पेयर ऑटोमेटेड सिस्टम का इस्तेमाल भी रिटर्न दाखिल करने के लिए आसानी से कर पाएंगे.

छोटे करदाताओ को मिलेगा फायदा

खासकर छोटे करदाताओं के लिए नियमों को पहले की तुलना में काफी आसान बना दिया जाएगा जिससे की ऑटोमैटिक सिस्टम के जरिए नील डिडक्शन सर्टिफिकेट हासिल कर सके और पहले से भरे डाटा जैसे सैलरी, इंटरेस्ट आदि के आधार पर ही सिस्टम खुद टैक्स की कैलकुलेशन कर ले जिससे फॉर्म भरने में समय भी ज्यादा नहीं लगेगा और गलती की गुंजाइश भी ना के बराबर हो जाएगी. ऐसे करदाता जो शेयर बाजार में इन्वेस्ट करते हैं, उन्हें मिले डिविडेंड के लिए फॉर्म 15G और फोन 15H को सीधे डिपॉजिट में भी जमा किया जा सकेगा.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.