3 या 4 मार्च किस दिन होगी बैंकों की छुट्टी, यहां देखें हॉलिडे लिस्ट

फाइनेंस डेस्क | चंद्र ग्रहण की वजह से होली को लेकर लोगों के मन में काफी कंफ्यूजन बना हुआ है. 2 मार्च को होलिका दहन हो चुका है. आज 3 मार्च को चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. अबकी बार 4 मार्च यानी कि कल रंगो वाली होली खेली जाएगी. ऐसे में लोगों के मन में काफी कंफ्यूजन बना हुआ है कि आज और कल बैंक की छुट्टी है या नहीं. आज हम आपको इसी के बारे में डिटेल से जानकारी देने वाले हैं.

Bank Holidays

आज या कल कब बंद रहेंगे बैंक

यूपी में होलिका दहन के मौके पर भी बैंक की छुट्टियां की गई थी. आज 3 मार्च को देश भर के कई हिस्सों जैसे की महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों में बैंक की छुट्टियां रहने वाली है. 4 मार्च यानी कि कल होली के त्योहार पर दिल्ली- गुजरात -उत्तराखंड -बिहार- उड़ीसा आदि कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. साथ ही, आज हम आपको मार्च के महीने में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे इस बारे में भी जानकारी देने वाले हैं.

मार्च महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

13 मार्च सिर्फ मिजोरम में चापचार कूट के मौके पर ही छुट्टी रहेगी. वहीं, 17 मार्च को जम्मू कश्मीर में शब ए कद्र के अवसर पर बैंक नहीं खुलेंगे. 19 मार्च का दिन काफी अहम है, क्योंकि महाराष्ट्र- कर्नाटक-तेलंगाना -आंध्र प्रदेश- गोवा और राजस्थान समेत कई राज्यों में गुड़ी पड़वा, उगादि और तेलुगु नव वर्ष के चलते बैंक बंद रहने वाले हैं.

20 मार्च को जम्मू-कश्मीर, केरल और आंध्र प्रदेश में ईद- उल- फितर और जुमात- उल- विदा की छुट्टी रहेगी. इससे अगले दिन यानि 21 मार्च को ईद- उल- फितर का त्योहार देश के अधिकतर हिस्सों में मनाया जाएगा जिसकी वजह से दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, गुजरात, उत्तर प्रदेश समेत लगभग सभी राज्यों में बैंकों में बैंकों की छुट्टियां रहने वाली है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.