गुरुग्राम- फरीदाबाद में नमो भारत ट्रेन के ट्रैक पर मेट्रो चलाने की योजना, इन जगहों से होकर गुजरेगा रूट

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी मजबूत करने की दिशा में एक और अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि यहां गुरुग्राम से ग्रेटर नोएडा तक प्रस्तावित नमो भारत ट्रेन के ट्रैक पर गुरुग्राम- फरीदाबाद में मेट्रो संचालन की योजना बनाई गई है. हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (HMRTC) ने इसके लिए (NCRTC) को डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) में इस बदलाव को शामिल करने की सिफारिश की हैं.

Gurugram Metro 1

यह रहेगा रूट प्लान

HMRTC की योजना के मुताबिक, इफको चौक पर गुरुग्राम से फरीदाबाद होते हुए ग्रेटर नोएडा और दिल्ली से गुरुग्राम होते हुए शाहजहांपुर तक प्रस्तावित नमो भारत ट्रेन का इंटरचेंज स्टेशन तैयार किया जाएगा. यही पर एक मेट्रो स्टेशन भी होगा. इसके अलावा सेक्टर-29 में मेट्रो स्टेशन तैयार किया जाएगा. इसके पश्चात नमो भारत ट्रेन को मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन (येलो लाइन) से जोड़ा जाएगा.

इसके बाद नमो भारत ट्रेन ट्रैक पर सेक्टर-52, वजीराबाद और सेक्टर-57 में स्टेशन का निर्माण होगा. सेक्टर-61 में इंटरचेंज स्टेशन बनेगा. यहां पर नमो भारत का स्टेशन, मेट्रो स्टेशन और सेक्टर-56 से पंचगांव तक प्रस्तावित मेट्रो का स्टेशन बनेगा.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम वालों के लिए खुशखबरी, अंबेडकर चौक पर बनेगा 38 करोड़ का फ्लाईओवर; खत्म होगा ट्रैफिक जाम

नमो भारत के ट्रैक पर दौड़ेगी मेट्रो

गुरुग्राम में आखिरी स्टेशन गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड स्थित गांव ग्वाल पहाड़ी में बनाया जाएगा. नमो भारत ट्रेन फरीदाबाद में एंट्री करने के बाद फरीदाबाद की सैनिक कॉलोनी से लेकर बादशाहपुर तक करीब 16 किलोमीटर में नमो भारत के ट्रैक पर मेट्रो का संचालन होगा. पहला मेट्रो स्टेशन सैनिक कॉलोनी में बनाया जाएगा. हरियाणा सरकार ने नमो भारत ट्रेन के ट्रैक पर गुरुग्राम में आठ और फरीदाबाद में दस स्टेशन प्रस्तावित किए हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.