भिवानी | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) के अध्यक्ष डॉक्टर पवन कुमार की तरफ से रोहतक जिले के अंकन केंद्र एससीडीएस पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन व सैनी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया गया. हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष इन स्कूलों का निरीक्षण करने पहुंचे. हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बोर्ड परीक्षाएं खत्म हो चुकी है. परीक्षा समाप्त होने के बाद अब उम्मीदवारों को रिजल्ट का इंतजार है.

15 मई तक जारी हो जाएगा रिजल्ट
उन्होंने बताया कि सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक, मुक्त विद्यालय) की परीक्षा का रिजल्ट 15 मई तक जारी कर दिया जाएगा. बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि सेकेंडरी (शैक्षिक, मुक्त विद्यालय) की वार्षिक परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं के अंकन का काम वीरवार से शुरू हो चुका है. उत्तरपुस्तिकाओं के अंकन का यह काम 24 अप्रैल तक जारी रहेगा. अंकन का काम सभी जिलों व उप- मंडल स्तर पर कराया जा रहा है. जैसे ही अंकन का काम पूरा होगा, रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा.