भिवानी | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) की तरफ से अब मई के लास्ट हफ्ते में हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के आयोजन की तैयारियाँ की जा रही है. बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के रिजल्ट 15 मई तक घोषित किए जा सकते है. वर्तमान में कॉपी जांचने का काम चल रहा है. जैसे ही यह काम पूरा होगा बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा.

9 महीने से परीक्षार्थी कर रहे इंतजार
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से जुलाई 2024 में आयोजित एचटेट परीक्षा में 3 लाख 35 हजार से ज्यादा परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी. करीबन 9 महीने बीत चुके है जब से परीक्षार्थी एचटेट परीक्षा के लिए इंतजार कर रहे हैं. बोर्ड ने साल में एचटेट की दो परीक्षाएं संचालन का शेड्यूल निर्धारित किया था लेकिन ये ग्राउंड लेवल पर लागू नहीं हो सका.
नवंबर में फिर से HTET की तैयारी
बोर्ड यदि मई के अंतिम हफ्ते में एचटेट कराता है तो नवंबर में फिर से एचटेट परीक्षा की तैयारी हो जाएगी. बोर्ड अध्यक्ष डॉक्टर पवन कुमार ने बताया कि 10वीं- 12वीं के नतीजे के बाद मई लास्ट में एचटेट की संभावना है.