गुरुग्राम में 22 से 25 जून तक BRICS बैठक, विदेशी मेहमानों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

गुरुग्राम | BRICS देशों के गुरुग्राम में होने वाले सम्मेलन को लेकर पुलिस ने कमान संभाल ली है. सम्मेलन 22 से 25 जून तक गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड स्थित ग्रैंड हयात होटल में होगा. इसके लिए आज रात तक विदेशी मेहमान गुरुग्राम पहुंच जाएंगे. ब्रिक्स देशों के ऊर्जा मंत्रियों के सम्मेलन में दुनिया भर में बढ़ रही ऊर्जा की डिमांड के ऊपर चर्चा की जाएगी.

BRICS

पुलिस कर्मियों की तैनाती

इसमें ब्रिक्स देशों के ऊर्जा मंत्रियों के अलावा कुल 30 देशों के ऊर्जा मंत्री या उन देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे. दिल्ली एयरपोर्ट से मेहमान होटल तक पहुंचेंगे. इसके लिए गुरुग्राम पुलिस ने गुरुग्राम बार्डर से लेकर होटल हयात तक 500 से ज्यादा पुलिस कर्मियों की तैनाती की है.

बनाई गई टीम

वीआइपी ड्यूटी के लिए टीम बनाई जा चुकी है. शनिवार को ही गुरुग्राम पुलिस के अधिकारियों ने होटल का दौरा किया. होटल के अंदर और बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. ब्लैक कमांडो भी सुरक्षा व्यवस्था संभाले हुए हैं. सम्मेलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने भी तीन टीमों का गठन किया है.

Avatar of Sanjucta Pandit
Sanjucta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.