16 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, CBSE ने जारी की डेटशीट; यहां देखें पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली | CBSE बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों विद्यार्थियों के लिए परीक्षा की तारीखें जानना बेहद जरूरी होता है। इससे उन्हें पढ़ाई का टाइम टेबल बनाने और कमजोर विषयों पर ज्यादा ध्यान देने का मौका मिलता है। अब सीबीएसई के विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है।

CBSE Board

दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी। 10वीं की परीक्षा 9 मार्च और 12वीं की परीक्षा 9 अप्रैल तक चलेगी। सभी पेपर सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगे। सीबीएसई ने इस बार परीक्षा शुरू होने से करीब 101 दिन पहले ही पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है।

CBSE 10वीं का शेड्यूल

तारीख विषय
16 फरवरी पेंटिंग
17 फरवरी गणित स्टैंडर्ड और बेसिक
22 फरवरी विज्ञान
26 फरवरी अंग्रेजी
3 मार्च हिंदी
8 मार्च सामाजिक विज्ञान

CBSE 12वीं का शेड्यूल

तारीख विषय
16 फरवरी भौतिकी
27 फरवरी रसायन विज्ञान
5 मार्च अंग्रेजी
9 मार्च गणित और गृह विज्ञान
13 मार्च हिंदी
16 मार्च अर्थशास्त्र
19 मार्च राजनीति विज्ञान
25 मार्च जीव विज्ञान
27 मार्च इतिहास
30 मार्च समाजशास्त्र
31 मार्च कंप्यूटर

101 दिन पहले जारी

बोर्ड के अनुसार, स्कूलों की ओर से विद्यार्थियों के विषय चयन का विवरण समय पर जमा कराने के कारण डेटशीट जल्दी तैयार हो सकी। इस बार 10वीं में 26.5 लाख से अधिक और 12वीं में 19.8 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। पहले डेटशीट जारी होने से विद्यार्थियों को तैयारी और समय प्रबंधन के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। वहीं, शिक्षकों को भी समय पर पाठ्यक्रम पूरा कराने और परीक्षा की तैयारी करवाने में सुविधा होगी। अधिक जानकारी की लिए www.cbse.gov.in वेबसाइट पर विजीट करें।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.