Aadhar Card: अब बनवाइए नए फीचर्स वाला PVC आधार कार्ड, जानिए कैसे

नई दिल्ली | आधार कार्ड (Aadhar Card) हमारे लिए कितना महत्वपूर्ण है ये तो सभी जानते कि हमारी पहचान के साथ- साथ यह हमारे अन्य कार्यो में भी काम आता है. हर जगह आधार कार्ड की जरुरत पड़ती रहती है. इसे हमेशा अपने पास रखना पड़ता है, लेकिन पहले जो आधार कार्ड बने थे वो इस तरह के नहीं हैं कि हम अपने पर्स में रख सकें और इनका सुरक्षित रहना बहुत जरुरी है, अब हमें इसकी चिंता करने की आवश्यकता नहीं क्योंकि अब आधार कार्ड भी ड्राइविंग लाइसेंस और डेबिट या क्रेडिट कार्ड की तरह ही हो जायेगा जिसे हम आसानी से अपने पर्स में रख पायेंगे.

Aadhar Card

UIDAI ने PVC कार्ड पर आधार रीप्रिंट की अनुमति दे दी है. अब नया आधार pvc कार्ड जो कि दिखने में आकर्षक और आधुनिक सिक्योरिटी फीचर्स से लैस है. इसकी एक खास बात यह होगी कि अब बारिश में यह ख़राब नहीं होगा और लम्बे समय तक चलेगा. अब आप सिर्फ एक मामूली कीमत 50 रूपये देकर यह आधार कार्ड UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट से इस कार्ड को प्राप्त कर सकते हैं.

Avatar of Rupali Pant
Rupali Pant
View all posts