JJP ने नियुक्त किए प्रभारी व सह-प्रभारी, जानिए आप भी

चंडीगढ़ । हरियाणा की ऐलनाबाद विधानसभा सीट पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव होना है. ऐसे मैं पार्टियां अपने अपने उम्मीदवार उतार रही है. माना जाता है कि ऐलनाबाद विधानसभा सीट पर चौटाला परिवार का प्रभुत्व है, यानी चौटाला परिवार की यह सीट परंपरागत हैं और यहाँ शुरू से ही चौटाला परिवार का अच्छा-ख़ासा प्रभाव रहा है.

dushant chautala

ऐलनाबाद उपचुनाव के लिए JJP ने प्रभारी व सह-प्रभारी की नियुक्त कर दी है. पार्टी ने सर्वसहम्मति से सरदार निशान सिंह को चुनाव प्रभारी, राज्य मंत्री अनूप धानक व दिग्विजय चौटाला को सह-प्रभारी बनाया है. इसके साथ ही पूर्व विधायक कृष्ण कंबोज, रामबीर पटौदी व सुमित राणा बतौर सहयोगी जिम्मेदारी निभाएंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, सरकार ने बदली PG पॉलिसी