54030 बीपीएल परिवारों के खातों में जल्द आएगी तेल की राशि

हिसार। बीपीएल परिवारों के खातों में तेल के 250 रूपये आने वाले हैं. बता दें कि खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा 54030 बीपीएल परिवार के खातों को अपडेट कर दिया गया है, जो पहचान परिवार पहचान पत्र से मेल खा रहे हैं. वही 20240 बीपीएल परिवारों के खाते अपडेट होने अभी बाकी है. जिले में 74270 बीपीएल परिवारों है.

Ration Depot

बीपीएल परिवार के खातों में आएगी तेल की राशि

खाते अपडेट नहीं होने का मुख्य कारण राशन कार्ड में घर के मुखिया के खाते का नंबर परिवार पहचान पत्र से मेल नहीं खाना है. मुख्यालय द्वारा खाता अपडेट न होने से उपभोक्ताओं की समस्या बढ़ रही है. वहीं दूसरी सबसे बड़ी समस्या है बैंकों का मर्ज होना. बैंक मर्ज होने की वजह से आईएफएससी कोड खाते नंबर से मेल नहीं खा रहे . खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुखिया का खाता नंबर राशन कार्ड व परिवार पहचान पत्र में एक होना चाहिए. ऐसा होने पर ही उनके खातों में तेल की राशि आएगी. चाहे परिवार पहचान पत्र हो या राशन कार्ड दोनों में खाता नंबर समान होने चाहिए.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.