शहीद की बेटी बनी सब इंस्पेक्टर, पहली ही परीक्षा में हासिल की नौकरी

कुरुक्षेत्र । शहीद सैनिक की बेटी नैंसी ने बिना खर्ची व पर्ची के, योग्यता के आधार पर हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर की नौकरी हासिल की. बता दें कि नैंसी सैनी के पिता मंगतराम की 2002 में राजोरी में ड्यूटी के दौरान गोली लगने की वजह से मौत हो गई थी. उन्होंने पिता की मौत के बाद परिवार में आई परेशानियों का सामना किया. बता दें कि बेटी के साथ परिजनों ने भी यह नहीं सोचा था कि हरियाणा में इतने सहज तरीके से इतने बड़े पद की नौकरी मिल जाएगी.

news 9

शहीद की बेटी बनी सब इंस्पेक्टर

वही सेक्टर 2 निवासी नैंसी का कहना है कि उन्होंने जिंदगी में पहली बार किसी सरकारी नौकरी के लिए लिखित परीक्षा दी . वहीं उन्होंने बताया कि उन्होंने ग्राम सचिव के लिए भी परीक्षा दी थी,  लेकिन वह पेपर रद्द हो गया था. इसके बाद सब इंस्पेक्टर पद के लिए वह पहली बार अपीयर हुई. उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह पहली बार में ही सब इंस्पेक्टर बन जाएगी. इसके साथ उन्होंने युवाओं को भी संदेश देते हुए कहा कि सभी को खूब मेहनत करनी चाहिए.  उन्होंने पूजा पब्लिक स्कूल से 12वीं व डीएन कॉलेज से बीएससी कंप्यूटर मे डिग्री हासिल की. वही उनकी माता सुनीता सैनी और भाई गौरव ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.