मां ने बेटे को 10 वीं मंजिल से लटकाया नीचे, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

फरीदाबाद । एक मां का अपने बच्चे से जो संबंध होता है शायद दुनिया में उससे बड़ा कोई रिश्ता नहीं. कहा जाता है मां के सामने कोई भी बहुमूल्य चीज रख दो लेकिन वह हमेशा अपने बच्चों को ही चुनते हैं. मां का अपने बच्चे के प्रति बेइंतेहा प्यार कभी शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक मां अपने बच्चे की जान जोखिम में डाल नजर आ रही है.

viral

जरा सी चूक ले सकती थी बच्चे की जान

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर हर कोई आग बबूला हो रहा है. बता दें यह वायरल वीडियो फरीदाबाद का है. जहां एक मां अपने बच्चे के साथ बेहद चौंकाने वाला काम करती नजर आ रही है. जिस पर यकीन करना काफी मुश्किल है. क्योंकि किसी को इस बात पर विश्वास नहीं हो रहा कि कोई मां अपने बच्चे के साथ ऐसा भी कर सकती हैं. आपको बता दें फरीदाबाद के इस वीडियो में एक मां अपने खुद के बेटे को साड़ी में बांध का बिल्डिंग के 10वें फ्लोर से 9 वें फ्लोर पर लटका दिया. हालांकि राहत की बात यह है कि बच्चा सही सलामत है. लेकिन अगर गलती से भी एक छोटी सी चूक हो जाती तो बच्चे को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता.

वजह जानकर आप हो जाएंगे हैरान

वायरल वीडियो फरीदाबाद के सेक्टर 82 फ्लोरिडा सोसाइटी का है. इसके के बाद महिला से जब पूछा गया कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया तो उसने कुछ अजीबोगरीब ही जवाब दिया. दरअसल महिला का कहना है कि वह बिल्डिंग के 10वें फ्लोर पर रहती है और उसका एक कपड़ा 9वें फ्लोर की बालकनी पर जाकर गिर गया था. जिसके कारण उसने अपने लड़के को साड़ी के सहारे नीचे लटकाया और लड़का 9 वें फ्लोर पर जाकर कपड़ा उठाता है. और उसकी मां उसे ऊपर खींच लेती है.

वही सोसायटी में रहने वाले एक शख्स ने बताया कि यह घटना 6 या 7 फरवरी की है और इस महिला ने सोसाइटी से किसी प्रकार की कोई मदद नहीं मांगी. फिलहाल सोसायटी की ओर से महिला को ऐसा दुबारा ना करने के लिए नोटिस दिया गया है.

Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.