सपना चौधरी के ठुमके देखने के लिए करना पडेगा 6 महीने का लंबा इंतजार, जानें वजह ?

हिसार । हरियाणा की मशहूर कलाकर एवं स्टेजशो डांसर सपना चौधरी के फैन्स के लिए एक अत्यंत निराशाजनक खबर सामने आ रही है. दरअसल बात यह है कि उनके चाहने वाली ऑडियंस को उनके शो देखने के लिए अब 6 महीने का लंबा इंतजार करना पड़ेगा जिसका मुख्य कारण उनका माँ बनना बताया जा रहा है.

Sapna Choudhary

उनके परिवार के सदस्यों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक सपना चौधरी ने हाल ही में गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है, हालांकि माँ व बेटा दोनों स्वस्थ हैं परन्तु अगले 6 महीने वो अपने मातृत्व अवकाश को ही एन्जॉय करने वाली हैं. इसलिए उन्होंने फिलहाल अपने काम से दूरी बनाने का फैसला लिया है.

गौरतलब है कि सपना चौधरी की शादी का खुलासा भी उनके बेटे के जन्म के बाद हुआ है, जिसमें पता चला कि उन्होंने एक ही शख्श यानी हरियाणा के बब्बू मान वीर साहू से पिछले साल दिसंबर में दो बार शादी की जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, हालांकि तब वह किसी निजी कारण से अपनी शादी को उजागर नहीं कर पाए थे.

वैसे भी यह उनकी निजी जिंदगी का व्यक्तिगत फैसला है जिसमें फैन्स को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए .उम्मीद है कि 6 महीने बाद सपना चौधरी फिर से अपनी अदाकारी के जलवे बिखेरेंगी व फैन्स को एंटरटेन करेंगी.

Avatar of Manisha Mandholi
Manisha Mandholi
View all posts