Bolero SUV का इंतजार करने वाले ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, जल्द भारतीय बाजारों में लॉन्च होगी यह कार

ऑटोमोबाइल डेस्क, Bolero SUV | महिंद्रा एंड महिंद्रा इस महीने भारतीय बाजारों में ग्राहकों की पसंदीदा एक्सयूवी 2022 Bolero को लॉन्च करने वाली है. बता दें कि इस नई एसयूवी को कई बार टेस्टिंग के दौरान सड़कों पर भी देखा गया है. वही इसके फीचर्स की जानकारी भी अब धीरे-धीरे सामने आने लगी है.

Mahindra Bolero

भारतीय बाजारों में जल्द एंट्री लेने वाली है यह SUV 

कुछ रिपोर्ट्स की मानी जाए तो महिंद्रा बोलेरो फेसलिफ्ट में सिर्फ कॉस्मेटिक बदलाव ही किए जाएंगे.तकनीकी रूप से यह कार पहली कारों के जैसी ही होगी. यह कार 2 रंगों वाले एक्सटीरियर के साथ आएगी. कुछ खबरों के अनुसार 2022 जनवरी में इसे लॉन्च किया जा ना था, परंतु कंपनी ने अभी तक भी इसके बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है. इस एसयूवी के अगले हिस्से में फॉगलैंप हाउसिंग दी गई है.

कंपनी ने इस नई एसयूवी के साथ कई नए फीचर भी जोड़े हैं. इनमें बदला हुआ डैशबोर्ड और अपहोलिस्ट्री भी शामिल है. वही इसमे नए फीचर और बदला हुआ केबिन हो सकता है. इस कार के साथ एबीएस, ईबीडी, पार्किंग सेंसर और स्पीड अलर्ट जैसे फीचर्स भी स्टैंडर्ड होंगे. वहीं यह भी जानकारी सामने आ रही है कि महिंद्रा बोलेरो के अगले हिस्से में दो एयरबैक्स भी दिए हैं.

इसमें मौजूदा मॉडल वाला 1.5 लिटर डीजल इंजन मिल सकता है, जो 75 बीएचपी ताकत और 210 एनएम पीक टॉर्क जनरेट कर सकता है. इंजन में 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स भी दिया जा सकता है. वही एआरएआई के अनुसार 1 लीटर डीजल में यह एसयूवी 16.7 किलोमीटर तक चलती है. बता दें कि इसके अलावा कंपनी नई जनरेशन वाली स्कॉर्पियो पर भी काम कर रही है, उसे भी जल्द ही भारतीय बाजारों में लांच किया जा सकता है. अभी तक कंपनी की नई स्कार्पियो का कोई भी लुक सामने नहीं आया है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.