दमदार फीचर्स के साथ जल्द बाजारों में एंट्री लेगी महिंद्रा की नई स्कार्पियो, जानिये इसकी क़ीमत

ऑटोमोबाइल । यदि आप भी इन दिनों कार लेने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दे कि महिंद्रा जल्द ही अपनी नई स्कॉर्पियो को लॉन्च करने वाली है. महिंद्रा की यह नई स्कॉर्पियो काफी दमदार और शानदार होने वाली है. कई बार टेस्टिंग के दौरान भी इस कार को देखा गया है.

new scropo

जल्द बाजार में एंट्री लेगी महिंद्रा स्कार्पियो 

हालांकि कंपनी ने अभी तक इसके लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, परन्तु  यह उम्मीद लगाई जा रही है कि इस कार को जून महीने के मध्य में लांच किया जा सकता है. इस कार मे लेटेस्ट फीचर्स का इस्तेमाल किया जाएगा. इस कार में बेहतर स्टाइल,ज्यादा शार्प लुक और लेटेस्ट फीचर्स से लैस इंटीरियर के साथ ही पावरफुल इंजन भी देखने को मिलेगा.

वही इस कार में सेफ्टी का भी विशेष ध्यान रखा गया है जिसके तहत इसमें मल्टीप्ल एयर बैग भी दिए गए हैं. इस कार में ड्राइवर की सीट को भी काफी एडजस्टटेबल बनाया जाएगा. इसमें 360 डिग्री कैमरे का इस्तेमाल किया जाएगा.  वही इस कार के इंजन की बात की जाए तो अपकमिंग स्कॉर्पियो में 2.0 लीटर का 4 सिलेंडर MHawk डीजल इंजन देखने को मिल सकता है, जो 155hbp की पावर और 360Nm टॉर्क जनरेट कर सकेगा.

अपकमिंग 2022 महिंद्रा स्कार्पियो को 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियर बॉक्स के साथ लांच किया जाएगा. वहीं नई महिंद्रा स्कार्पियो को रियर व्हील ड्राइवर के साथ ही ऑल व्हील ड्राइवर ऑप्शन में भी लॉन्च किया जा सकता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.