Mahindra Scorpio N जल्द करने वाली है बाजारों में एंट्री, इस कार में होंगे यह 5 बेहतरीन फीचर्स

ऑटोमोबाइल डेस्क | Mahindra Scorpio N की नई तस्वीरें वायरल हो रही है. इन वायरल तस्वीरों में नए ट्विन पिक्स लोगो के नीचे एक फ्रंट कैमरा मिलने की पुष्टि की जा रही है. बता दें कि यह फीचर एक्सयूवी 700 के टॉप स्पेक ट्रिम्स पर पहले से ही उपलब्ध है. वही महिंद्रा स्कॉर्पियो -N पर ऑल -एलईडी लाइटिंग सेटअप भी देखने को मिलेगा.

mahindra scorpio n suv car

Mahindra Scorpio N की तस्वीरें हुई वायरल 

वही इसमें फ्रंट एडं में डायनेमिक स्वाइप टर्न इंडिकेटर के साथ ट्विन पॉन्ड एलइडी प्रोजेक्टर हैंडलैंप्स भी मिल सकते हैं. आपने देखा होगा आज कल सभी लेटेस्ट कारों में पैनोरमिक सनरूफ है, जिसे कस्टमर भी काफी पसंद कर रहे है. महिंद्रा की आने वाली स्कॉर्पियो N में भी पैनोरमिक सनरूफ होगा. महिंद्रा एक्सयूवी 700 की तरह ही स्कॉर्पियो -N में डूअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल फीचर देखने को मिलेगा.

अभी तक कंपनी द्वारा इस बारे में आधिकारिक  पुष्टि नहीं की गई है, परंतु जो पिक्चर लीक हुई है, उससे तो ऐसा ही सामने आ रहा है. यह फीचर फ्रंट्र रों में बैठने वाले के लिए अलग-अलग टेंपरेचर सेटिंग उपलब्ध कराता है. वही महिंद्रा स्कॉर्पियो-N का इंजन महिंद्रा थार जैसा होने वाला है. अपकमिंग एसयूवी को टर्बो पैट्रोल मोटर के साथ 4×4 ड्राइवट्रेन के ऑप्शन के साथ भी लाया जा सकता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.