यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने किया अपनी ब्याज दरों में बदलाव, जानिये नई ब्याज दरे

नई दिल्ली | यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. यदि आपका भी सेविंग अकाउंट यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में है तो आज की यह खबर आपके लिए काफी अहम होने वाली है. बता दे कि यूनियन बैंक की तरफ से बैंक की ब्याज दरों में बदलाव किया गया है.

union bank

यूनियन बैंक ने दिया ग्राहकों को बड़ा तोहफा  

अब बैंक की तरफ से सेविंग अकाउंट पर अधिकतम ब्याज 3.55% दिया जाएगा. बैंक की तरफ से बढ़ी हुई नई ब्याज दरें एक जून 2022 से लागू की जा चुकी है. बता दें कि जिन ग्राहकों का अकाउंट बैलेंस 50 लाख रूपये तक होगा, उन्हें 2.5% की दर से ब्याज दिया जाएगा. वहीं जिन ग्राहकों का अकाउंट बैलेंस 50 लाख रूपये से ज्यादा और 100 करोड़ के बीच है, उन्हें 2.9% की दर से ब्याज दिया जाएगा.

जानिये बैंक की बढ़ी हुई ब्याज दरें  

ऐसे ग्राहक जिनके सेविंग अकाउंट में 100 करोड रुपए से अधिक और 500 करोड रुपए है, उन्हें 3.10% की दर से ब्याज दिया जाएगा. वहीं जिन ग्राहकों का अकाउंट बैलेंस 500 करोड़ रुपए से 1000 करोड रुपए के बीच होगा, उन्हें 3.10% की दर से ब्याज दिया जाएगा.  जिन भी ग्राहकों के अकाउंट में हजार करोड़ रुपए से अधिक बैलेंस होगा, उनके सेविंग अकाउंट पर 3.55% ब्याज दिया जाएगा. बैंक की तरफ से यह सेविंग अकाउंट पर दिया जाने वाला अधिकतम ब्याज है.

बता दे कि अभी हाल ही के दिनों में प्राइवेट सेक्टर के 5 वें बड़े बैंक इंडसइड की तरफ से एफडी की ब्याज दरों में बदलाव किया गया है . बैंकों की तरफ से नई ब्याज दरों को एक जून 2022 से लागू कर दिया गया है. 2 करोड रूपये से कम की एफडी कराने वाले सामान्य ग्राहकों को अधिकतम 6.5 % और सीनियर सिटीजन को 7% ब्याज दिया जाएगा.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.