रेपो रेट बढ़ने के बाद इन बैंकों ने बढ़ाई FD पर ब्याज दरे, जानिये नई बयाज दरे

नई दिल्ली | इस महीने की शुरुआत में ही भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की गई थी. जिसके बाद बैंकों ने भी एफडी की ब्याज दरों में बदलाव शुरू कर दिया. भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने पिछले हफ्ते ही एफडी की ब्याज दरों में 0.2 फ़ीसदी की बढ़ोतरी की.

Fixed Deposit FD

इस महीने इन बैंको ने किया FD की ब्याज दरों में बदलाव 

  • इसके अलावा एचडीएफसी बैंक की तरफ से भी ग्राहकों को दी जाने वाली एफडी की ब्याज दरों में 0.35% की वृद्धि की गई.
  • यदि आप एफडी करवाना चाहते हैं और उस पर बेहतरीन रिटर्न चाहते हैं, तो एक्सिस बैंक भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है. एक्सिस बैंक में एफडी पर दिए जाने वाले ब्याज पर 15 बेसिक प्वाइंट यानी कि 0.15% की वृद्धि की.
  • इसी दिशा में कोटक महिंद्रा बैंक ने भी एफडी की ब्याज दरों में 0.5% की बढ़ोतरी की गई. जिसके बाद नई ब्याज दरें 2.5% से 5.9% के बीच है.
  • बैंक ऑफ इंडिया ने भी एफडी पर अलग-अलग समय अवधि के लिए ब्याज दरों में बढ़ोतरी की.
  • इसके अलावा केनरा बैंक में भी एफडी रेट बढ़ाए अब नई ब्याज दरें 3 से 5 साल की एफडी के लिए 5.7% है.
  • पंजाब नेशनल बैंक की तरफ से एफडी पर ब्याज 3% से 5.5% की दर से दिया जा रहा है.

 

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.