Mahindra Scorpio N एसयूवी भारतीय बाजारों में लॉन्च, क़ीमत 11.99 लाख से शुरू

ऑटोमोबाइल डेस्क, Mahindra Scorpio N Price | महिंद्रा ने आखिरकार भारत में अपनी नई Mahindra Scorpio- N को लॉन्च कर दिया. बता दें कि कल 27 जून को इस कार को भारतीय बाजारों में लांच किया गया. इसकी शुरुआती कीमत 11.99 लाख रूपये से शुरू होती है और इसके टॉप वैरियंट की कीमत 19.49 लाख रूपये है. त्योहारी सीजन के आने तक इस कार की डिलीवरी भी शुरू हो जाएगी. इसके अलावा, 30 जुलाई से महिंद्रा स्कॉर्पियो -N की बुकिंग शुरू हो रही है, मात्र 25000 रूपये देकर आप इसकी प्री बुकिंग करवा सकते हैं.

mahindra scorpio n suv car

खत्म हुआ महिंद्रा स्कॉर्पियो N का इंतजार

इस एसयूवी को महिंद्रा क्लासिक से ऊपर और महिंद्रा एक्सयूवी 700 से नीचे की क़ीमत में बेचा जाएगा. महिंद्रा स्कॉर्पियो N एकदम नया मॉडल है, लेकिन यह अभी भी मजबूती और बेहतर ऑफ रोड क्षमता के लिए लेंडर फ्रेम चैसेस पर आधारित है. वर्तमान स्कॉर्पियो -N की तुलना में यह स्कॉर्पियो काफी बड़ी है, यह एक तराशे हुए बॉडी पैनल व ग्रिल अप- फ्रंट के साथ अधिक प्रीमियम दिख रही है. इसके साथ ही, नया महिंद्रा एक्सयूवी का Logo भी दिखाया गया, जिसे Xuv 700 के साथ देखा गया था. इस एसयूवी में 17/18 इंच के बड़े अलॉय व्हील और बड़े व्हील आर्च है, जो मौजूदा स्कॉर्पियो के समान है.

ये है इस SUV के शानदार फीचर्स  

वहीं इसके बॉक्सी SUV लुक को रूफलाइन के साथ बनाए रखा गया है. नई स्कॉर्पियो N को नेपाली ब्लैक, डीप फॉरेस्ट, एवरेस्ट व्हाइट रेड रेज, डार्लिंग सिल्वर, रॉयल गोल्ड आदि कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है. इसे एक नई बॉडी ऑन फ्रेम प्लेटफार्म पर बनाया गया है, जो 2750 मिमी पर एक लंबा व्हीलबेस लाता है. नई स्कॉर्पियो -N सिक्स सेवन सीटर लेआउट में आएगी, जिसमें एक कैप्टन सीट होगी.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.