SBI, ICICI और HDFC बैंकों से महंगा हुआ Home Loan लेना, यहाँ देखे नई ब्याज दरें

नई दिल्ली | रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से रेपो रेट में बदलाव किया गया. इस बढ़ोतरी के बाद बैंकों नें पर्सनल होम लोन, ऑटो लोन और होम लोन की दरों में भी इजाफा किया. मौजूदा समय में सस्ता होम लॉन लेना काफी मुश्किल हो गया है. बैंकों की तरफ से अलग-अलग समय अवधि के लिए ब्याज दरों में बदलाव किया गया.

Loan

इन बैंकों से Home Loan लेना हुआ महंगा 

आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक की तरफ से 8 जून से ही एक्सटर्नल बेंचमार्क लेडिंग रेट को बढ़ाकर 8.6% वार्षिक कर दिया है. पैसा बाजार डॉट कॉम के अनुसार बैंक अब नौकरीपेशा वाले लोंगो को 35 लाख रूपये तक का होम लोन 7.6% से 8.05% वार्षिक फ्लोटिंग ब्याज दर पर दे रहा है. 35 लाख रूपये से 75 लाख रूपये तक का लोन नौकरीपेशा व्यक्ति को 7.60% -8.20% की ब्याज दर से दिया जाता है.

बैंक ऑफ बड़ौदा भी 20 करोड़ रूपये तक का होम लोन देता है . पैसा बाजार डॉट कॉम के अनुसार बैंक की होम लोन की ब्याज दर 7.45% से 9.20% तक है. बैंक अधिकतम 30 साल की अवधि के लिए लोन देता है. वही नौकरी पेशा वाले व्यक्ति के लिए ब्याज दर 7.45% -8.80% वार्षिक है.

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)  देश का सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है. इस बैंक ने होम लोन पर न्यूनतम ब्याज दर बढ़ाकर 7.55% कर दी है. नई ब्याज दरों को 15 जून से लागू किया जा चुका है, बैंक नें मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट को 0.20% से बढ़ा दिया.

एचडीएफसी (HDFC) बैंक की तरफ से होम लोन की ब्याज दर 7.55% प्रति वर्ष से शुरू होती है . इस बैंक की तरफ से अधिकतम 10 करोड रुपए तक का होम लोन दिया जाता है. इसकी भुगतान की अवधि 30 साल तक होती है. वही पैसा बाजार डॉट कॉम के अनुसार नौकरीपेशा और गैर -नौकरीपेशा प्रोफेशनल के लिए बैंक 30 लाख का होम लोन महिलाओं को 7.65% – 8.15% की दर से देता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.