मनी प्लांट में बांधे बस ये एक चीज, कुछ ही दिनों में बना देगा मालामाल

नई दिल्ली | वास्तु नियमों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है. यही कारण है कि व्यक्ति अपने घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए विभिन्न तरह के वास्तु नियमों (Vastu Tips For Money Plant) का पालन करता है. आज हम आपको ऐसे ही एक वास्तु नियम के बारे में बताएंगे जो आपके घर का वातावरण शुद्ध कर देगा साथ ही आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह भी बढ़ जाएगा.

money plant

मनी प्लांट में बांधे लाल धागा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट में लाल रंग का धागा बांधना बहुत शुभ माना जाता है. इसलिए शुक्रवार के दिन मनी प्लांट में लाल रंग का कलावा या फिर धागा ढीला कर के बांध दें. ऐसा करने से घर में रहने वाले सदस्यों की दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की होगी. इसके साथ घर में धन की आवक बढ़ जाती है.

मनी प्लांट की सही दिशा

वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट को हमेशा दक्षिण- पूर्व दिशा की ओर लगाना चाहिए. क्योंकि इस दिशा में भगवान गणेश वास करते हैं. ऐसा करने से घर के हर सदस्य का भाग्य चमक जाता है. इसके साथ ही इस दिशा के स्वामी शुक्र ग्रह है. एक बात का खास ध्यान रखें मनी प्लांट को कभी भी ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में ना रखें. क्योंकि इस दिशा के कारक बृहस्पति ग्रह है. शुक्र और बृहस्पति, दोनों एक-दूसरे के शत्रु हैं. ऐसे में व्यक्ति को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

पानी के साथ चढ़ाएं दूध

वास्तु शास्त्र के अनुसार, जब भी आप मनी प्लांट में पानी डालते हैं उस समय उसमें थोड़ा सा दूध जरूर मिला लें. ऐसा करने से पौधा तेजी से बढ़ने के साथ – साथ अधिक हरा भरा रहता है. इसी के साथ मनी प्लांट के आसपास की जगह को बिल्कुल साफ सुथरा रखें. क्योंकि इन जगहों को गंदा रखने से नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा मिलता है.

जमीन को ना छूए मनी प्लांट की पत्तियां

गौरतलब है कि मनी प्लांट को बरकत के लिए लगाया जाता है. तो वास्तु शास्त्र के अनुसार इसकी बेल जितनी ऊपर बढ़ती है उतना ही ज्यादा शुभ माना जाता है. इसलिए इस बात का खास ध्यान रखें कि कभी भी मनी प्लांट को सीधे जमीन पर ना लगाएं. साथ ही इसकी पत्तियों को जमीन में न छूने दें.

Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.