कम प्रीमियम और बढ़िया कवर वाला कौन-सा प्लान रहेगा आपके लिए बेहतर, बीमा पॉलिसी लेते वक्‍त पूरी करें जांच-पड़ताल

नई दिल्‍ली | यह जिंदगी है कुछ भी दिखा सकती है कब किसे क्या हो जाए कोई नहीं जानता. ऐसे में अस्पतालों में इलाज के खर्च आजकल बहुत बढ़ गए हैं. इसलिए स्‍वास्‍थ्‍य बीमा (Health Insurance Policy) बहुत जरूरी हो गया है. बता दें कि स्‍वास्‍थ्‍य बीमा पॉलिसी इलाज में हुए खर्च, अस्‍पताल में दाखिल होने और डिस्‍चार्ज होने के बाद खर्च होने वाली रकम का भुगतान करने में काम आती है, लेकिन कोई भी स्‍वास्‍थ्‍य बीमा पॉलिसी लेने से पहले आपको उस पॉलिसी के बारे में सभी जानकारी हासिल कर लेना बहुत जरूरी है.

health insurance

आदित्‍य बिरला एक्टिव हेल्‍थ प्‍लेटिनम प्‍लान

  • यह इंश्‍योरेंस पॉलिसी दो लाख से लेकर 2 करोड़ रुपये तक के मेडिकल खर्च को कवर करती है.
  • पॉलिसी के नेटवर्क हॉस्पिटल की लिस्‍ट में 10,000 से ज्‍यादा अस्‍पताल शामिल हैं.
  • यह बीमा पॉलिसी, पॉलिसी लेने वाले दिन से ही डायबिटिज, अस्‍थमा और हाई ब्‍लड प्रेशर जैसी बीमारियों को कवर करती है.
  • अस्पताल में भर्ती होने से पहले के 60 दिन और अस्पताल से छुट्टी के बाद के 180 दिन में होने वाले मेडिकल खर्च को कवर किया जाता है.
  • इस पॉलिसी में टेस्‍ट, कंस्लटेशन और दवा की लागत को भी कवर किया जाता है.

स्टार हेल्थ  सीनियर सिटीजन रेड कार्पेट हेल्‍थ पॉलिसी

  • स्टार हेल्थ के वरिष्ठ नागरिक रेड कार्पेट हेल्‍थ पॉलिसी एक लाख रुपये से लेकर 25 लाख रुपये तक की है.
  • कंपनी के नेटवर्क हॉस्पिटल्‍स की लिस्‍ट में 12,000 से ज्‍यादा हॉस्पिटल शामिल हैं.
  • यह पॉलिसी 60 साल या उससे ज्‍यादा उम्र के लोगों के लिए बनाई गई है.
  • यह पॉलिसी एक से तीन साल की अवधि के लिए उपलब्‍ध है.
  • इसमें प्री-इंश्‍योरेंस मेडिकल टेस्‍ट की आवश्‍यकता नहीं होती और इसमें सम एश्‍योर्ड 25 लाख रुपये तक उपलब्‍ध होता है.
  • इस पॉलिसी में डे-केयर, सर्जरी, आधुनिक चिकित्‍सा जैसे ब्रेन स्टिम्‍यूलेशन, रोबोटिक सर्जरी आदि को कवर किया जाता है.

ICICI लोम्‍बार्ड कंम्‍पलीट हेल्‍थ इंश्‍योरेंस पॉलिसी

  • इस स्‍वास्‍थ्‍य बीमा पॉलिसी में एक लाख से लेकर 50 लाख रुपये तक कवर किया जाता है.
  • कंपनी के साथ 6,500 से ज्‍यादा हॉस्पिटल जुड़े हुए हैं.
  • यह एक कॉम्प्रिहेन्सिव हेल्‍थ इंश्‍योरेंस प्‍लान है जो व्‍यक्तियों और परिवारों के लिए उपलब्‍ध है.
  • फैमिली फ्लोटर प्‍लान में हर साल दो हेल्‍थ चैकअप कूपन दिए जाते हैं.
  • पॉलिसी शुरू होने की तारीख से दो साल पहले तक की बीमारी को भी इस प्‍लान में कवर किया जाता है.

स्‍टार फैमिली हेल्‍थ ऑप्टिमा

  • यह बीमा पॉलिसी फैमिली फ्लोटर बेसिस पर पूरे परिवार को हेल्‍थ इंश्‍योरेंस कवर उपलब्‍ध कराती है.
  • इसमें काफी प्रीमियम चुकाना पड़ता है.
  • अगर व्यक्ति दुर्घटना का शिकार हो जाता है तो इंश्‍योर्ड सम इंश्‍योर्ड अपने आप 25 फीसदी यानी 5 लाख तक बढ़ जाता है.
  • इसमें अस्‍पताल के खर्च में कमरे का किराया, मेडिसिन और दवाएं शामिल हैं.

एचडीएफसी एर्गो हेल्‍थ सुरक्षा 

  • यह पॉलिसी 3 लाख रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक हेल्‍थ इंश्‍योरेंस कवर कराती है.
  • देशभर में 13,000 से ज्‍यादा अस्‍पताल कंपनी के साथ है.
  • यह इंश्‍योरेंस प्‍लान ऑप्टिमाइज्‍ड कवरेज उपलब्‍ध कराता है.
  • इसमें डे-केयर, आयूष ट्रिटमेंट और ऑर्गन डोनेशन के खर्च को कवर भी किया जाता है.
Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.