सिरसा में हो रही शहजादा फिल्म की शूटिंग, रिजॉर्ट के बाहर लगा रहता है फैन्स का जमावड़ा

सिरसा | बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर कार्तिक आर्यन की हालिया रिलीज हुई फिल्म भूल भुलैया-2 को काफी सफलता मिली. इसके बाद से ही कार्तिक आर्यन अपनी नई फिल्म ‘शहजादा’ की तैयारियों में लगे हुए हैं. हाल ही में एक्टर ने शहजादा से संबंधित अपडेट शेयर किया है और उसमें बताया कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है. इस समय शहजादा फिल्म की शूटिंग हरियाणा में हो रही है.

Kartik Aaryan Actor

हरियाणा में हो रही है शहजादा फिल्म की शूटिंग

हरियाणा के सिरसा जिले के गांव फरवाई कला में हेरिटेज रिजॉर्ट बनाया गया है, जिसमें शहजादा फिल्म की शूटिंग चल रही है. इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, कृति सेनन, परेश रावल, कोरियोग्राफर गणेश आचार्य सहित आदि सभी लोग शूटिंग में बिजी हैं. सिरसा जैसे छोटे से शहर में इतनी बड़ी फिल्म की शूटिंग होना बड़ी बात है और 1 सप्ताह तक इस फिल्म की शूटिंग यहीं जारी रहेगी. शूटिंग की वजह से इन दिनों रिजॉर्ट के बाहर फैंस का भी जमावड़ा लगा रहता है.

पहली बार एक्शन करते नजर आएंगे कार्तिक आर्यन

फैन्स अपने पसंदीदा कलाकारों को देखने के लिए काफी उत्सुक नजर आते हैं. फैन्स का कहना है कि वह अपने पसंदीदा सितारों के साथ सेल्फी लेना चाहते हैं. शहजादा फिल्म में कार्तिक आर्यन पहली बार एक्शन करते हुए दिखाई देंगे. इस फिल्म के लिए डायरेक्टर रोहित धवन ने दुनिया भर के कुछ बेहतरीन स्टंट डायरेक्टर को चुना है. कार्तिक आर्यन भी काफी लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे और अब वह इस फिल्म की तैयारियों में जुटे हुए हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.