आज है सावन का अंतिम शनिवार, शनि दोषों से मुक्ति के लिए करें ये खास उपाय

लाइफस्टाइल | सावन का पावन माह चल रहा है और आज सावन का अंतिम शनिवार है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित किया गया है. शनिदेव को ज्योतिष में पापी और क्रूर ग्रह माना जाता है, इसलिए शनि के अशुभ प्रभावों से हर कोई डरता है. गौरतलब है कि, शनि के अशुभ होने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भगवान शिव की अराधना करने से शनि दोषों से मुक्ति मिल जाती है. जी हां, आज हम आपको यहां कुछ ऐसे उपाय बताएंगे जिसको करने से शिवजी प्रसन्न होते हैं और शनि दोष से भी मुक्ति मिलती है.

shiv ling

शिवजी को चढ़ाएं जल

शिवजी को प्रसन्न करने का सबसे आसान उपाय है, शिवलिंग पर जल चढ़ाना. मान्यता है कि, शिव लिंग पर जल चढ़ाने शिवजी प्रशन्न होते हैं और सावन के अंतिम शनिवार को ऐसा करने से शनि दोषों से भी मुक्ति मिलती है.

शिव लिंग पर चढ़ाना चाहिए दूध

शिवलिंग पर दूध चढ़ाने से भी शिवजी बेहद प्रसन्न होते हैं और आपकी मनोकामना पूरी करते हैं. सावन के आखरी शनिवार ऐसा करना बहुत शुभ माना गया है. जिन लोगों पर शनि दोष होता है, उन्हें शिवजी पर इस माह जल और दूध दोनों चढ़ाना चाहिए.

शिवलिंग पर चढ़ाएं पंचामृत

पंचामृत शिवलिंग पर चढ़ाने से बेहद शुभ फल मिलता है, लेकिन ध्यान रहे कि इस पंचामृत में केसर,चीनी, इत्र, दही,देसी घी, चंदन,शहद और भांग मिला हो, क्योंकि यह सभी चीजें शिवजी को बहुत प्रिय है. शिवलिंग पर यह सभी चीजें अर्पित करने से भगवान शंकर प्रसन्न होते हैं.

Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.