Mirzapur Season 3 और Asur 2 जैसी कई वेब सीरीज इस साल होंगी रिलीज, देखें लिस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क | इस बात में कोई शक नहीं है कि पैनडेमिक के दौरान दर्शकों का सिनेमा के प्रति नजरिया कितना ज्यादा बदल गया है. दर्शकों को अब फिल्मों से ज्यादा वेब सीरीज पसंद आती है. वेब सीरीज का क्रेज इतना ज्यादा बढ़ गया है कि लोग वन टाइम वॉच में पूरा-पूरा सीजन देख डालते हैं और फिर सीरीज के अगले सीजन का इंतजार करते हैं. अब दर्शकों का यह इंतजार खत्म होने को आया है. क्योंकि इस साल Amazon Prime Video, Netflix, Disney Plus Hotstar, Zee5 जैसे कई ओटीटी प्लेटफॉर्म नई सीरीज, फिल्में और सीरीज के सीक्वल्स रिलीज करने जा रही हैं.

mirzapur 3

Mirzapur Season 3

अब तक का सबसे हिट सीरीज मिर्जापुर का 3 सीजन आने वाला है. हालांकि, इसकी डेट अभी घोषित नहीं की गई है. इस वेब सीरीज को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा.

Asur Season 2

अरशद वारसी, बरुन सोबती, रिद्धि डोगरा, अनुप्रिया गोयनका, अमेय वाध जैसे स्टार्स की शानदार एक्टिंग वाली हिट सीरीज असुर का दूसरा सीजन जल्द रिलीज होने वाला है. हालांकि, अभी इसकी डेट घोषित नहीं की गई है. यह सीरीज वूट सेलेक्ट पर रिलीज की जाएगी.

The Family Man 3

मनोज बाजपेई की हिट वेब सीरीज ‘The Family Man’ का तीसरा सीजन जल्द अमेजॉन प्राइम पर रिलीज किया जाएगा. यह सीरीज नवंबर 2022 में रिलीज की जाएगी. हालांकि, अभी यह तय नहीं हुआ है कि किस तारीख को यह शो लाइव होगा.

फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स सीजन 2

स्टार्स की पत्नियों की पर्सनल लाइफ पर बेस्ड यह सीरीज काफी पसंद की गई थी. अब इसका दूसरा सीजन जल्द ही रिलीज किया जाएगा. इस वेब सीरीज को 2 सितंबर 2022 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा.

Jamtara 2

जामताड़ा छोटे शहरों के युवा दोस्तों की कहानी है जो फ़िशिंग रैकेट में शामिल हैं. इस सीरीज को लोगों ने बेहद पसंद किया था और अब इसका दूसरा सीजन रिलीज होने वाला है. इस सीरीज को 23 सितंबर 2022 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा.

CAT

कैट एक क्राइम थ्रिलर स्टोरी है. एक ऐसे इंसान की कहानी जो ड्रग कारोबारियों, गैंगस्टर्स और पुलिस के बीच फंस जाता है. इस सीरीज का प्रोमो काफी मजेदार है. इसे 12 अक्टूबर 2022 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा.

Guns And Gulaabs

यह एक कॉमेडी क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है. इस सीरीज में राजकुमार राव नजर आने वाले हैं. इसके अलावा इसमें दुलकर सलमान, आदर्श गौरव भी लीड रोल में नजर आएंगे. यह सीरीज 9 सितंबर 2022 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.