नितिन गडकरी ने जनता के हित में लिया बड़ा फैसला, अब कार में होंगे 6 एयरबैग

नई दिल्ली | केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है, जिसके तहत अब से कारों में 6 एयरबैग जरूरी कर दिए गए हैं. इस मामले में गडकरी ने कार निर्माता कंपनियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब कंपनी एक्सपोर्ट करने के लिए कार बनाती है तो उसमें 6 एयरबैग देती है. वहीं जब देश में इस्तेमाल के लिए कार बनाई जाती है तो उसमें केवल चार एयरबैग ही लगाए जाते हैं. क्या गरीबों के जीवन की कीमत नहीं है?

nitin

एक एयरबैग की कीमत हो 900 रुपए

हाल ही में, एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान नितिन गडकरी ने कहा कि कंपनियां तर्क देते हैं कि ज्यादा एयरबैग लगाने से कार की कीमत बढ़ जाती है. उन्होंने आगे कहा कि कार में एक एयरबैग लगाने की कीमत 900 रुपए तक की जा सकती है.

कार में 6 एयरबैग अब अनिवार्य

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि अब से कार में 6 एयरबैग लगाना आनिवार्य होगा और इस पर काम किया जा रहा है. गौरतलब है कि गडकरी काफी लंबे समय से गाड़ियों में 6 एयरबैग लगाने की वकालत कर रहे थे. इस मामले में गडकरी ने संसद में भी आवाज उठाई थी. बता दें कि, नितिन गडकरी ने ये फैसला टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद लिया है.

यह भी पढ़े -  Delhi Health Department Jobs: दिल्ली हेल्थ डिपार्टमेंट में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, ऑनलाइन करें आवेदन

हर साल पांच लाख से ज्यादा ऐक्सिडेंट

गौरतलब है कि भारत दुनिया का दुसरा सबसे बड़ा रोड नेटवर्क वाला देश बन गया है, लेकिन अभी भी हार साल यहां पांच लाख से ज्यादा ऐक्सिडेंट होते हैं. जिनमें डेढ़ लाख से ज्यादा लोग अपनी जान गवा देते हैं. इनमें से ज्यादातर की उम्र लगभग 18 से 34 साल के बीच होती है.

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.