14 सितम्बर से ओपन हो रहा है इस कंपनी का IPO, इतने रूपये मे मिलेगा शेयर, कर सकता है मालामाल

नई दिल्ली | यदि आप भी शेयर बाजार में पैसे इन्वेस्ट करते हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी अहम होने वाली है. बता दे कि हर्षा इंजिनियर्स इंटरनेशनल की इनिशियल पब्लिक आफरिंग यानि (IPO) 14 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हो रहा है. कंपनी की तरफ से अपने शेयर 314 से 330 रूपये के दायरे में बेचे जाएंगे. आईपीओ के जरिए 455 करोड रुपए के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे.

share

शुरुआती हिस्सेदारी बिक्री के जरिए जुटाए जाएंगे 755 करोड रुपए 

मौजूदा शेयरधारकों और प्रमोटर बिक्री के लिए प्रस्ताव के माध्यम से भी 300 करोड रुपए के शेयरों की बिक्री की जाएगी. कंपनी की तरफ से अपनी शुरुआती हिस्सेदारी बिक्री के जरिए 755 करोड रुपए जुटाए जाएंगे. इश्यू, सब्सक्रिप्शन के लिए शुक्रवार तक खुला रहेगा. एंकर बुक मंगलवार से खुल रही है. निवेशकों को कम से कम 45 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगानी होगी. कंपनी की तरफ से योग्य कर्मचारियों को प्रति इक्विटी शेयर पर 31 रूपये की छूट भी दी जाएगी.

ओएफएफ के हिस्से के रूप में राजेंद्र शाह 66.75 करोड़ रूपये तक, हरीश रंगवाला 75 करोड़ रूपये तक, पिलक शाह 16.50 करोड़ रूपये तक के शेयर बेचेंगे. वहीं नए इश्यू से प्राप्त रकम का उपयोग 270 करोड़ रूपये के ऋण का भुगतान करने, 77.95 करोड़ रूपये तक की मशीनरी की खरीद, 7 करोड रुपए से अधिक की बुनियादी मरम्मत और मौजूदा सुविधाओं के नवीनीकरण के लिए किया जा सकता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.