ग्राहकों को बड़ा झटका, महिंद्रा ने इस गाड़ी की कीमत में की 81 हजार रूपये की बढ़ोतरी

ऑटोमोबाइल डेस्क | यदि आप भी महिंद्रा की गाडी खरीदने की प्लानिंग कर रहे थे, तो अब आपको एक बड़ा झटका लगने वाला है. बता दे कि महिंद्रा कंपनी की तरफ से स्कॉर्पियो- N की कीमतों में जबरदस्त वृद्धि की गई है. वही, कंपनी की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि प्राइस हाइक केवल स्कॉर्पियो- N मॉडल तक ही सीमित नहीं है, बल्कि कंपनी की तरफ से अन्य गाड़ियों की कीमतों में भी वृद्धि की गई है. कंपनी की तरफ से महिंद्रा XUV- 700 और स्कॉर्पियो क्लासिक की कीमतों को भी बढ़ाने का फैसला लिया गया है. अब महिंद्र स्कॉर्पियो -N की कीमत 13 लाख 76000 रूपये से शुरू होगी.

mahindra scorpio n suv car

महिंद्रा की तरफ से इन गाड़ियों की कीमतों में की गई बढ़ोतरी

एक रिपोर्ट के जरिए खुलासा हुआ है कि महिंद्रा कंपनी की तरफ से स्कॉर्पियो N के Z4 डीजल MT 4 WD 7S वेरिएंट की कीमत में भारी वृद्धि की गई है. बता दे कि कंपनी की तरफ से इस कार की कीमत में 81 हजार रूपये तक की वृद्धि की गई है. इसी प्रकार, Z8L डीजल AT 2 WD 7S वेरिएंट की कीमतों में सबसे कम यानी की 1995 रुपए की वृद्धि की गई है. वही, एंट्री लेवल पेट्रोल वेरिएंट की कीमतों में 52 हजार रूपये से ज्यादा की वृद्धि की गई है.

7 कलर ऑप्शंस में आती है स्कॉर्पियो- N

अब मॉडल की शुरुआती कीमत 13 लाख 76 हजार रूपये होने वाली है. इसके अलावा, जानकारी देते हुए बताया गया कि टॉप स्पेक डीजल वेरिएंट भी 2000 रूपये महंगा हो गया है. जैसा कि आपको पता है कि स्कॉर्पियो 5 वेरिएंट और 7 कलर ऑप्शंस के साथ मार्केट में मौजूद है.

ग्राहकों के लिए कंपनी की तरफ से स्कॉर्पियो N कों Z2, Z4, Z6, Z8 और Z8L में पेश किया गया है. इसी के साथ इस कार को 7 अलग- अलग कलर ऑप्शंस में डैजलिंग सिल्वर, डीप फ़ॉरेस्ट, ग्रांड कैन्यन, एवरेस्ट व्हाइट, नेपोली ब्लैक, रेड रेज और रॉयल गोल्ड आदि के साथ लॉन्च किया गया था.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.