ऑटोमोबाइल डेस्क | अगर आप भी हाल फिलहाल में नई गाड़ी या बाइक लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. जैसा की आपको पता है कि जिस दिन भी हम अपने घर में नई गाड़ी या बाइक लाते हैं, वह दिन हमारी जिंदगी में काफी यादगार बन जाता है. अगर आप भी हाल फिलहाल में नई गाड़ी लेने जा रहे हैं तो हम आपको शुभ मुहूर्त और दिन के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
गाड़ी खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर
मान्यता है कि गाड़ी खरीदना सिर्फ फैसला भर नहीं होता बल्कि इसका सीधा संबंध हमारी सुरक्षा और समृद्धि से भी माना जाता है. ऐसे में सही तारीख पर गाड़ी घर लाना काफी खास हो जाता है. घर में सुख शांति के साथ- साथ धन की भी वृद्धि होती है. अगर आप भी फरवरी महीने में ही गाड़ी लेने जा रहे हैं तो हम आपको इस महीने में आने वाले सभी शुभ मुहूर्त के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
इस शुभ मुहूर्त और दिन पर खरीदे गाड़ी
हिंदू पंचांग के अनुसार फरवरी महीने में पांच दिन गाड़ी के लिए काफी अच्छे रहने वाले है. इसमें 1, 6, 11, 26 और 27 फरवरी शुभ रहेगा. अगर आप इस दिन बाइक या गाड़ी खरीदते है तो इसे सौभाग्य का प्रतीक माना जाएगा. वही, जनवरी महीने की बात की जाए तो इसमें 28 और 29 जनवरी को गाड़ी खरीदा काफी अच्छा रहेगा. अगर वास्तु की बात की जाए, तो आपको हमेशा सफेद रंग की गाड़ी खरीदनी चाहिए.
इसे पोस्टिविटी का प्रतीक माना जाता है. जब भी आप गाड़ी खरीदे तो आपको इसकी पूजा अवश्य करनी चाहिए. गाड़ी या फिर बाइक खरीदने के लिए सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार या रविवार का दिन अच्छा रहेगा. अगर वास्तु की बात जाए तो गाड़ी हमेशा सफेद या फिर क्रीम रंग की ही लेनी चाहिए. गाड़ी लेने के बाद अवश्य ही इसकी पूजा जरूर करवाएं.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
