Tata की इन गाड़ियों पर ऑफर किया जा रहा बंपर डिस्काउंट, आज ही करें बुकिंग

ऑटोमोबाइल डेस्क | यदि आप नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज की यह खबर आपके लिए काफी अहम होने वाले हैं. मौजूदा समय में आप Tata की कार खरीद सकते हैं. यह आपके लिए एक बेस्ट डील साबित हो सकती है. कंपनी की तरफ से अपनी गाड़ियों पर बंपर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि टाटा की तरफ से कौन- कौन सी गाड़ियों पर बंपर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है और कितने का.

Electric Cars EV Cars

वैसे तो मौजूदा समय में पेट्रोल और डीजल वैरीएट की तरह ही इलेक्ट्रिक व्हीकल की मांग भी काफी बढ़ रही है. टाटा की तरफ से इलेक्ट्रिक व्हीकल में भी काफी कारों के मॉडल लांच किए जा रहे हैं.

इन गाड़ियों पर बंपर डिस्काउंट ऑफर कर रही टाटा

  • मॉडल वर्ष 2023 के लिए कंपनी ने अपने वाहनों की रेंज पर ग्राहक को बेहतर छूट और एक्सचेंज लाभ को बढ़ाया है. कंपनी की तरफ से टियागो और टिगोर के पैट्रोल वैरीएट पर 25,000 रूपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है.
  • इसमें 15,000 रूपये का कस्टमर डिस्काउंट और 10,000 रूपये का एक्सचेंज ऑफर शामिल है. टियागो- टिगोर सीएनजी वैरीएंट पर कुल 30000 रूपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसमें ₹20,000 तक का ग्राहक डिस्काउंट और ₹10,000 तक का एक्सचेंज ऑफर शामिल है.
  • मार्च 2023 के लिए छूट योजना कंपनी के इलेक्ट्रिक वाहनों पर भी लागू की गई है. जिसमें नेक्सोंन प्राइम और मैक्स और टिगोर जिपट्रोन शामिल है. कंपनी की तरफ से 2022 के मॉडल पर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है. इस छूट में किसी प्रकार का कोई भी एक्सचेंज ऑफर शामिल नहीं है.
  • एक्सएम ट्रीम को छोड़कर नेक्सन प्राइम के सभी वैरीअंट पर ₹60,000 तक की डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है. नेक्सोंन एक्सएम पर 25,000 रूपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है. वहीं, कंपनी की तरफ से नैक्सान मैक्स के सभी वैरिंएट पर 50,000 रूपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है.
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.