Car Sales in Jan 2023: जनवरी महीने में जमकर हुई कारों की बिक्री, सभी को पछाड़ते हुए मारुति ने हासिल किया पहला स्थान

ऑटोमोबाइल डेस्क, Car Sales in Jan 2023 | साल 2023 का पहला महीना ऑटो इंडस्ट्री के लिए काफी अच्छा रहा. जनवरी 2023 में लोगों ने जमकर गाड़ी खरीदी. हर बार की तरह अबकी बार भी मारुति ने साल की शुरुआत में सबसे अधिक गाड़ियां बेचने का रिकॉर्ड अपने नाम किया. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि इस साल की शुरुआत में किस ब्रांड की कितनी गाड़ियां बिकी.

car

1,47,348 इकाइयों पर मारुति सुजुकी ने 1 साल पहले की 1,28,924 इकाइयों और 1 महीने पहले की 112010 इकाइयों की तुलना में 14.29% YOY वृद्धि के साथ जबरदस्त वृद्धि की. हुंडई नें टाटा मोटर्स की बिक्री को पार करने में कामयाबी हासिल की और 50106 इकाइयों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया.

ऑटो इंडस्ट्री के लिए अच्छा रहा साल का पहला महीना

Maruti Sales Jan 2023: मारुति ने जनवरी महीने में 1,47,348 गाड़ियां सेल की. बता दें कि सालाना आधार पर कंपनी ने 14.29% ग्रोथ हासिल की. यदि पिछले साल देखा जाए तो उसे कंपनी ने जनवरी 2022 में 1,28,924 गाड़ियां सेल की थी.

Hyundai Sales Jan 2023: हुंडई ने टाटा मोटर्स की बिक्री को पार करने में कामयाबी हासिल की. 50,106 इकाइयों के साथ हुंडई दूसरे नंबर पर रही. कंपनी की सेल में 13 परसेंट की वृद्धि हुई.

Tata Sales Jan 2023: टाटा ने जनवरी 2023 में 47,987 इकाइयां सेल की. दो हजार 119 इकाइयों की वजह से टाटा दूसरे स्थान के बजाय तीसरे स्थान पर रही. कंपनी ने सालाना आधार पर 17.68% और मंथली आधार पर 19.83 परसेंट की वृद्धि हासिल की. इस प्रकार जनवरी में सबसे अधिक गाड़ी बेचने वाली कंपनियों में टाटा को तीसरा स्थान मिला.

Mahindra Sales Jan 2023: SUV कार निर्माता कंपनी महिंद्रा ने जनवरी महीने में 33,040 यूनिट सेल की. इसके साथ, कंपनी सबसे ज्यादा कार बिकने वाली कारों की लिस्ट में चौथे स्थान पर रही.

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे! हरियाणा की ताज़ा खबरों के लिए अभी हमारे हरियाणा ताज़ा खबर व्हात्सप्प ग्रुप में जुड़े!