ऑटोमोबाइल डेस्क | अगर आप भी हाल ही में नई गाड़ी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. अब आपको काफी कम कीमतों में गाड़ी काफी आसानी से मिलने वाली है. इसका प्रमुख कारण जीएसटी काउंसलिंग की तरफ से गाड़ियों पर लगाए जाने वाले टैक्स में बदलाव को माना जा रहा है. आज की इस खबर में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले है.
सरकार देगी गाड़ी यूजर्स को बड़ी सौगात
अभी तक गाड़ी पर चार प्रकार के टैक्स लगाए जाते थे, अब सरकार की तरफ से उनकी जगह पर केवल दो तरह के टैक्स ही लगाए जाएंगे. उम्मीद की जा रही है कि इस बदलाव को दीपावली तक लागू किया जाएगा. इसके बाद, चाहे गाड़ी हो या बाइक दोनों की कीमतों में ही काफी कमी देखने को मिल सकती है. इस फैसले से छोटी गाड़ी खरीदने वाले लोगों को सबसे बड़ा लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.
इन गाड़ियों की कीमतों में आएगी भारी गिरावट
1200 CC इंजन वाली गाड़ियों पर अभी तक 29% ( 28% जीएसटी प्लस 1 परसेंट सेस) लगता था, परंतु अब इसे घटाकर 19% किया जा सकता है. ऐसे में कीमतों में 10% तक की कटौती देखने को मिल सकती है. मारुति सुजुकी वैगन आर जो देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में से एक है, इसकी कीमतों में तकरीबन 50000 से 65000 तक की गिरावट देखने को मिल सकती है. इसी प्रकार मारुति की बलेनो भी 68000 सस्ता हो सकती है. टाटा की पंच गाड़ी को यूजर्स का काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. दीपावली के बाद इस गाड़ी की कीमत में भी 60000 रूपये तक की कमी देखने को मिल सकती है.
इस गाड़ी पर होगी 80 हजार की बचत
केंद्र सरकार की तरफ से टैक्स में कमी करने के बाद सबसे ज्यादा फायदा छोटी कार के यूजर्स को ही मिलने वाला है. 4 मीटर से छोटी टाटा नेक्सॉन को सबसे ज्यादा फायदा मिलने वाला है. इस पर तकरीबन 80000 रुपए तक की बचत हो गई. हुंडई क्रेटा 4 मीटर से लंबी है, ऐसे में इसके यूजर्स को कम फायदा मिलेगा. अगर आप भी हाल ही में नई गाड़ी खरीदने की प्लानिंग कर रहे है तो आप अभी थोड़ा रुक जाइए. दीपावली के बाद आप अगर नई गाड़ी खरीदेंगे, तो आपको 10 परसेंट तक की बचत करने का बेहतरीन मौका मिलने वाला है.
