Best Mileage Cars: देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारें, मारुति ग्रांड विटारा से लेकर टाटा अल्ट्रोज शामिल

ऑटोमोबाइल डेस्क, Best Mileage Cars | हर किसी को अच्छी माइलेज देने वाली गाड़ी पसंद होती है. जब भी हम नई कार खरीदने कि सोचते हैं, तो सबसे पहले यह देखते हैं कि किस कार का माइलेज सबसे बढ़िया है. यदि आप भी देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारों की तलाश कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी अहम होने वाली है. आज की इस खबर में हम आपको चार ऐसी गाड़ियों के बारे में जानकारी देंगे, जो माइलेज के मामले में लोगों की पहली पसंद है. इनमें हाल ही में लॉन्च हुई गाड़ियों के नाम भी शामिल है.

car

सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली गाड़िया

मारुति ग्रांड विटारा

मारुति ग्रांड विटारा की तरफ से मौजूदा समय में 27 किलोमीटर प्रति लीटर की दर से माइलेज देने का दावा किया जा रहा है. बता दें कि इस एसयूवी का सबसे अधिक माइलेज देने का प्रमुख कारण इसका हाइब्रिड पावरट्रेन है. हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस होने की वजह से जब भी आप इस कार को रेड लाइट पर रोकते हैं, तो इसमें पेट्रोल खर्च नहीं होता है, बल्कि गाड़ी ऑटोमेटिक बैटरी पर निर्भर हो जाती हैं.

टोयोटा अर्बन क्रूजर

टोयोटा अर्बन क्रूजर भी इस समय 27 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने का दावा कर रही है. यह कार हाइब्रिड पावरट्रेन बेस्ड है. हाल ही में लांच इस गाड़ी को भारतीय बाजारों में काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है.

टाटा अल्ट्रोज

टाटा मोटर्स घरेलू कार निर्माण करने वाली कंपनी है, जो कीमत और माइलेज वाली कार बनाने के लिए काफी लोकप्रिय है. टाटा मोटर्स की गाड़ी टाटा अलट्रोज सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारों की लिस्ट में शामिल है. टाटा अल्ट्रोज इलाके के आधार पर कई माइलेज देने का दावा करती है.

हुंडई ग्रैंड

माइलेज के मामले में हुंडई की ग्रैंड i10 भी बेस्ट कार है. माइलेज के मामले में यह 1 लीटर में 26. 2 किलोमीटर तक चलती है. मौजूदा समय में यह कार देश की सबसे अधिक माइलेज देने वाली कारों की लिस्ट में शामिल है. कीमत के मामले में भी यह काफी कारों से बेहतर है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.