अब ब्रेक फेल का डर हुआ खत्म, भारत में मिल रही सस्ती SUV गाड़िया

ऑटोमोबाइल डेस्क, SUV | अगर आप भी हाल फिलहाल में नई गाड़ी लेने का मन बना रहे हैं, तो आज की यह खबर आपको काफी पसंद आने वाली है. जब भी हम नई गाड़ी खरीदते हैं तो हमारे मन में कई सारे सवाल होते हैं कि हमें कैसी माइलेज मिलेगी, सेफ्टी के लिहाज से यह गाड़ी कैसी है, इसमें मिलने वाले फीचर्स कौन-कौन से हैं. अगर आज आप हमारे इस आर्टिकल में लास्ट तक बने रहते हैं तो आपकी यह सारे डाउट दूर हो जाएंगे.

mahindra scorpio n suv car

सेफ्टी के लिहाज से काफी बेस्ट है यह गाड़ियां

आमतौर पर बजट गाड़ियों में केवल आगे के पहियों में ही डिस्क ब्रेक मिलते हैं, पीछे ड्रम ब्रेक दिए जाते हैं. अगर आप ऐसी गाड़ी की तलाश कर रहे हैं, जो आपकी फैमिली की सुरक्षा का भरोसा हो तो आपको चार पहियों में डिस्क ब्रेक हो ऐसी गाड़ी ही परचेस करनी चाहिए. आज हम आपको ऐसी कुछ टॉप गाड़ियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो न केवल शानदार ब्रेकिंग देती है बल्कि इसमें मिलने वाले फीचर्स भी अन्य कंपनियों से काफी बढ़िया है.

टॉप में शामिल महिंद्रा की गाड़ी

इस लिस्ट में पहला नंबर महिंद्रा xuv3xO का आता है. महिंद्रा की यह नई कंपैक्ट SUV इस लिस्ट में टॉप पर है, इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें शुरुआती मॉडल में ही चारों पहियों में डिस्क ब्रेक स्टैंडर्ड मिलते हैं यानी की सेफ्टी को लेकर किसी प्रकार का कोई भी कंप्रोमाइज इस गाड़ी में नहीं किया गया है. इसकी शुरुआती कीमत 7 लाख 36000 रुपये से शुरू होती है. साथ ही आपको इस गाड़ी में 6 एयरबैग और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलने वाले हैं, जो इसे अपने आप में वैल्यू फॉर मनी पैक बना देते हैं.

अगला नंबर हुंडई i20N लाइन का आता है. अगर आपको भी हैचबैक गाड़ियां पसंद है, तो यह आपको काफी पसंद आने वाली है. इसकी स्पोर्टी पहचान को बनाए रखने के लिए कंपनी की तरफ से सभी पहियों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं. इस गाड़ी की शुरुआती कीमत 9 लाख 21000 रुपये से शुरू होती है. साथ ही आपको इस गाड़ी में हिल स्टार्ट, एसिस्ट टायर प्रेशर, मॉनिटरिंग सिस्टम और 6 एयर बैग जैसे बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं.

11 लाख से शुरू कीमत  

हुंडई क्रेटा के बारे में बातचीत की जाए, तो यह भारत की सबसे पसंदीदा एसयूवी में शामिल है. आपको इसके सभी वेरिएंट के सभी पहियों में डिस्क ब्रेक स्टैंडर्ड फिटमेंट के तौर पर मिलते हैं इस XUV की शुरुआती कीमत 11 लाख रुपए से शुरू होती है, अगर आपका बजट थोड़ा ज्यादा है तो यह गाड़ी आपको बिल्कुल भी निराश नहीं करेगी. इसमें मिलने वाले फीचर्स भी काफी एडवांस है.

वैसे तो हमने आपको जितनी भी गाड़ियों के बारे में जानकारी दी है सेफ्टी के लिहाज से वह सभी गाड़ियां टॉप पर है. अगर आप भी ऐसी ही किसी गाड़ी की तलाश कर रहे हैं, जिसमें आप अपनी फैमिली के साथ जाए तो आपको किसी प्रकार की सेफ्टी की कोई परेशानी ना हो, तो आप इनमें से किसी को भी ऑर्डर कर सकते हैं. उनकी रेटिंग और रिव्यू काफी शानदार है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.