ऑटोमोबाइल डेस्क | अगर आप भी निकट भविष्य में नई गाड़ी लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. जैसा की आपको पता है कि हाल ही में सरकार की तरफ से GST की दरों में कमी करने से जुड़ा हुआ बड़ा ऐलान किया गया है. इसके बाद, कई बड़ी कंपनियों की तरफ से अपने गाड़ी की कीमतों को रिवाइज कर दिया गया है. आज की इस खबर में हम आपको दिग्गज ऑटो ब्रांड ऑडी की गाड़ियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिनकी कीमतों में जल्द ही आपको बड़ी गिरावट देखने को मिलने वाली है.
इन गाड़ियों पर बंपर डिस्काउंट
दिग्गज ऑटो ब्रांड ऑडी इंडिया की तरफ से जीएसटी 2.0 लागू होने के बाद अपनी गाड़ियों के दामों में बड़ी कटौती की गई है. अब कंपनी के मॉडल पहले से 2.5 लाख से लेकर 7.8 लाख रुपए तक सस्ते हो गए हैं. यह नई कीमत 22 सितंबर से लागू हो जाएगी. खास बात यह है कि कटौती सिर्फ एंट्री लेवल मॉडल से लेकर फ्लैगशिप Q 8 तक में ही की गई है.
ऑडी की सेडान और एसयूवी दोनों पर ही ग्राहकों को बड़ी राहत मिलने वाली है. ऑडी A4 की कीमत करीब 2 लाख 60000 रुपए घटी है. इसके अलावा, कंपनी की SUV Q3 पर भी करीब 3 लाख रुपए की छूट मिलने वाली है. सबसे ज्यादा डिस्काउंट आपको फ्लैगशिप Q8 पर मिलने वाला है जो तकरीबन सात लाख 80 हजार रुपए होने वाला है.
लाखों रूपये की बचत
एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप भी हाल ही में नई गाड़ी लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके पास बेहतरीन मौका है. आप इस दौरान लाखों रुपए की बचत कर सकते हैं. इस कदम से लग्जरी कार मार्केट में काफी हलचल देखने को मिली है. चाहे मर्सिडीज़ हो या बीएमडब्ल्यू पहले ही दोनों कंपनियों की तरफ से अपनी कीमतों में कमी की जा चुकी है. अब इस दिशा में ऑडी ने भी अपने गाड़ियों की प्राइस को रिवाइज कर दिया है. ऐसे में फेस्टिव सीजन के दौरान लग्जरी कार खरीदने वालों के पास अब गोल्डन मौका है.
