Honda ने लॉन्च किया माय होंडा इंडिया ऐप, अब एक ही जगह मिलेगी सारी सर्विसेज

नई दिल्ली | अगर आप भी हाल ही में नई बाइक लेने की प्लानिंग कर रहे है, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. Honda मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया की तरफ से अपना एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है, इसका नाम माय होंडा इंडिया रखा गया है. इसका मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को डिजिटल अनुभव देना है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Honda APP

नई मोबाइल ऐप

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया की तरफ से अपने ग्राहकों के लिए एक नया मोबाइल एप्लीकेशन MyHonda-India लॉन्च किया गया है. इस मोबाइल ऐप के जरिए ग्राहकों को खोज से लेकर खरीद और बाद की सेवाओं का लाभ एक ही प्लेटफार्म पर आसानी से मिलने वाला है. ग्राहकों को होंडा वन आईडी की सुविधा भी प्रदान की जाएगी, जो ग्राहकों को बिक्री सेवा और ओनरशिप से जुड़ी हुई सभी जरूर के लिए एक सॉल्यूशन प्रदान करने में कारगर साबित होगी.

इस मोबाइल ऐप के जरिए ग्राहक आसानी से होंडा के सभी टू व्हीलर बाइक के मॉडल आसानी से देख सकते हैं. उनकी कंपैरिजन कर सकते हैं और टेस्ट राइड भी बुक कर सकते हैं.

मिलेगी यह सारी सुविधाएं

खरीदारी के बाद यह ऐप ग्राहकों को कई प्रकार की सुविधा प्रदान करने वाला है इसमें डिजिटल ओनर, मैन्युअल डॉक्यूमेंट स्टोरेज सर्विस, अप्वाइंटमेंट बुकिंग और रियल टाइम सर्विस ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं भी शामिल होने वाली है. अगर आप एसेसरीज और अन्य पार्ट के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं तो आप इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं.

इस प्लेटफार्म के जरिए ग्राहक नजदीकी होंडा डीलरशिप और पेट्रोल स्टेशन को भी आसानी से सर्च कर सकते हैं. जब इस ऐप को लांच किया गया तब HMSI के सेल्स और मार्केटिंग डायरेक्टर योगेश माथुर ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को प्रदर्शिता, सुविधा और व्यक्तिगत जुड़ाव प्रदान करना है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.