लॉन्च हुई Honda की सबसे सस्ती बाइक, कीमत 65 हजार रूपये से भी कम; यहाँ पढ़े फीचर

ऑटोमोबाइल डेस्क | Honda मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने ग्राहकों का इंतजार खत्म करते हुए अपनी सबसे सस्ती बाइक साइन 100 सीसी को लॉन्च कर दिया है. बता दें कि यह बाइक देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स की लिस्ट में शामिल है. इस बाइक के लॉन्च होने से हीरो स्प्लेंडर, एचएफ डीलक्स और बजाज प्लैटिना को कड़ी टक्कर मिलने वाली है. यह बाइक कंपनी के पॉपुलर होंडा शाइन 125cc का छोटा वर्जन है.

Honda Shine Bike

इस बाइक की शुरुआती कीमत ₹64,900 है. ऑल न्यू हौंडा शाइन की बुकिंग भी शुरू हो गई है, इस बाइक की डिलीवरी मई 2023 से शुरू हो जाएगी. यह पांच कलर स्कीम्स में उपलब्ध है. आप अपनी मर्जी से अपनी पसंद के कलर को आर्डर कर सकते है.

खत्म हुआ ग्राहकों का इंतजार

शाइन हंड्रेड में बिल्कुल नया एयर कूल्ड, 99.7CC, सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है. इंजन को फॉर स्पीड कॉन्सटेंट मेश गियर बॉक्स से जोड़ा गया है. कंपनी की तरफ से दावा किया गया है कि नया फ्यूल इंजेक्टेड हंड्रेड सीसी इंजन बेहतर माइलेज देने में सक्षम है. रिपेयरिंग के काम को आसान बनाने के लिए इसमें इंजन के बाहर एक फ्यूल पंप भी दिया गया है, जिससे किसी भी तापमान में बाइक को आसानी से स्टार्ट किया जा सकता है.

इन बाइक्स को मिलेगी कड़ी टक्कर

ऑल न्यू शाइन E20 फ्यूल पर भी चलेगी. वहीं इसमें हैलोजन हेडलाइट, साइड स्टैंड इनहिबिटर, कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है. यह बाइक 5 कलर ऑप्शन के साथ आती है, जिसमें रेड, ब्लू, ग्रीन, गोल्ड और ग्रे शामिल है. इसका व्हीलबेस 1,245mm का है. सीट की की ऊंचाई 786 Mm है. होंडा शाइन हंड्रेड की टक्कर मार्केट में मौजूद हीरो मोटर कॉर्प की बाइक से होगी. इस सेगमेंट में हीरो के चार प्रोडक्ट है.

इनमें एचएफ हंड्रेड, एचएफ डीलक्स, स्प्लेंडर प्लस और स्पलेंडर प्लस एक्सटीईसी शामिल है. इनकी कीमत 54 हजार रूपये से लेकर 76 हजार रूपये के बीच है. बेसिक हंड्रेड सीसी बाइक सेगमेंट का यह देश में कुल बाइक बिक्री का लगभग एक तिहाई हिस्सा है. ऐसे में नई साइन हंड्रेड भारत में जापानी कंपनी के लिए एक बेहतरीन प्रोडक्ट साबित हो सकता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.