ऑटोमोबाइल डेस्क | हाल ही में कई बड़ी कार कंपनियों की तरफ से कीमतों में कटौती को लेकर बड़ा ऐलान किया गया है. आज की इस खबर में हम आपको महिंद्रा की कुछ गाड़ियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं. इनकी कीमतें 22 सितंबर से सस्ती हो जाएगी. कंपनी की तरफ से ग्राहकों को लुभाने के लिए पहले ही नई कीमतों का चार्ट जारी कर दिया गया है. आज हम आपको बताएंगे कि महिंद्रा की स्कॉर्पियो के प्राइस में जीएसटी की दरों में कमी करने से क्या अंतर आएगा.

नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर
नई जीएसटी दरों के बाद स्कॉर्पियो क्लासिक के दाम औसतन 5.7% तक कम हो गए हैं. सबसे बड़ा फायदा स्कॉर्पियो क्लासिक S11 डीजल एम्टी वेरिएंट पर मिलने वाला है. इस गाड़ी का प्राइस 120000 रुपए तक काम किया जा सकता है. इसके अलावा, अन्य वेरिएंट पर ग्राहकों को 80 हजार से लेकर 1 लाख रुपए तक का डिस्काउंट देखने को मिलने वाला है. स्कॉर्पियो क्लासिक खरीदना अब न केवल आसान बल्कि और भी ज्यादा वैल्यू फॉर मनी हो गया है. अगर आप भी नई गाड़ी लेने जा रहे हैं, तो आप 22 सितंबर के बाद गाड़ी परचेस कर सकते हैं.
मिलेगा शानदार डिस्काउंट
जीएसटी 2.0 का फायदा अब सीधे ग्राहकों को मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. महिंद्रा की तरफ से पहले की तुलना में कीमतों को और भी आकर्षक बना दिया गया है. फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी जल्द ही होने वाली है. ऐसे में कंपनियों की तरफ से नए प्राइस चार्ट जारी किए जा चुके हैं. महिंद्रा स्कार्पियो क्लासिक अपनी दमदार रोड प्रेजेंट्स, पावरफुल डीजल इंजन और मजबूत बॉडी की वजह से जानी जाती है. अगर आपको भी ऐसी गाड़ियां काफी पसंद है, तो आप अब अच्छी खासी बचत हासिल कर सकते हैं.