महिंद्रा SUV 700 का फेसलिफ्ट वर्जन इस दिन होगा भारत में लॉन्च, मिलेंगे यह शानदार फीचर्स

ऑटोमोबाइल डेस्क | अगर आप भी हाल ही में महिंद्रा की नई गाड़ी लेने की प्लानिंग कर रहे है, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. भारत की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जा रही है. अब कंपनी की तरफ से मिड साइज एक्सयूवी महिंद्रा 700 का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने की तैयारी भी तेज कर दी गई है. आज हम आपको इसी अपकमिंग SUV के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं, जिसके बाद आपके सारे डाउट क्लियर हो जाएंगे.

Mahindra XUV700 Facelift

महिंद्रा की नई SUV

भारत में हमेशा से ही महिंद्रा की गाड़ियों को काफी जबरदस्त रिस्पांस मिलता रहा है. खबरें सामने आ रही है कि महिंद्रा की ओर से xuv700 के फेसलिफ्ट वजन को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा. इसको लेकर तैयारियां काफी जोरों- शोरों से की जा रही है. हालांकि अभी तक कंपनी की तरफ से ऑफीशियली इसके बारे में कोई भी अपडेट शेयर नहीं की गई है, परंतु फिर भी इस गाड़ी को कई बार टेस्टिंग के लिए सपोर्ट किया जा चुका है.

मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स

इसके इंटीरियर से जुड़ी हुई कई खबरें भी सामने आ रही है, जैसे फेसलिफ्ट वर्जन महिंद्रा की ओर से इलेक्ट्रिक SUV में दिया जाने वाला ट्रिपल स्क्रीन सिस्टम मिलेगा. इसके साथ ही, नए स्टीयरिंग व्हील, नए Logo और डिमिंग आईआरवीएम दिया जा सकता है. इसके अलावा भी, इस गाड़ी में नई एलइडी डीआरएल, हैडलाइट ग्रील आदि भी देखने को मिलती है. इसके इंजन में कम ही बदलाव देखने को मिलने वाला है.

इसकी लांचिंग को लेकर अभी तक ऑफीशियली कोई भी डेट निश्चित नहीं की गई है, परंतु खबरें सामने आ रही है कि आने वाले कुछ हफ्तों में आपको यह गाड़ी मार्केट में नजर आ जाएगी. अगर आप भी हाल ही में नई गाड़ी लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप इस गाड़ी को परचेस कर सकते हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.